Bigg Boss 19 हिला देगा इन 5 शोज की TRP, Salman Khan बनकर आएंगे सभी के लिए संकट 

Bigg Boss 19: सलमान खान अपने शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ के साथ इन 5 पॉपुलर टीवी शो की TRP रेटिंग्स हिला सकते हैं। एक रियलिटी शो अब सभी पर भारी पड़ सकता है।

Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 इन शोज पर पड़ेगा भारी। (Photo Credit- Social Media)

Bigg Boss 19: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ देखने के लिए पूरा हिंदुस्तान इंतजार में बैठा है। इस शो की TRP अक्सर ही छप्परफाड़ आती है। ऐसे में इस बार भी शो से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। वैसे भी इस साल ‘बिग बॉस ओटीटी’ भी नहीं आया, तो फैंस सीजन 19 पर टूटने वाले हैं। ऐसे में शो की TRP तो बढ़ेगी ही, साथ ही बाकी शोज की TRP पर भी इस रियलिटी शो का कहर देखने को मिल सकता है। तो चलिए जानते हैं वो कौन-से शोज हैं, जिनको सलमान खान के शो से मुकाबला करना होगा? या जिन के लिए सलमान खान खतरा बनकर आ रहे हैं?

विज्ञापन

अनुपमा

रुपाली गांगुली का शो ‘अनुपमा’ TRP लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है। अभी तक तो ये शो लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हो रहा है, लेकिन ‘बिग बॉस सीजन 19’ शुरू होने से ‘अनुपमा’ को झटका लग सकता है। इस शो की TRP कम हो या न हो, लेकिन सलमान के शो की TRP ज्यादा होने के काफी चांस हैं।

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलाता है

‘ये रिस्ता क्या कहलाता है’ पिछले कई सालों से TRP लिस्ट ने रूल कर रहा है। हालांकि, ‘बिग बॉस सीजन 19’ के कारण ये शो कुछ कदम पीछे जा सकता है। इस शो के लिए अपनी पोजीशन बरकरार रखना अब इतना भी आसान नहीं होगा।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

स्मृति ईरानी और उनके शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ ने कई साल बाद टीवी पर वापसी की है। स्मृति ने आते ही TRP लिस्ट में भी अपनी जगह बना ली और हुकूमत भी दिखा दी। वहीं, अब जब सलमान टीवी पर वापसी करेंगे, तो उनके सामने तुलसी टिक पाएगी या नहीं? ये देखना दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

कई आंधी आई और कई तूफान गुजरे, लेकिन दिलीप जोशी का शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे-तैसे खुद को बचा ही लेता है। कभी फैंस को उम्मीद देकर, तो कभी उन्हें निराश कर, ये शो कई साल से TRP चार्ट में अपनी बना रहा है। फिर भी अब कॉम्पिटिशन इतना आसान नहीं रहेगा।

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति

अमिताभ बच्चन भी अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 17वें सीजन के साथ लौट चुके हैं। बिग बी इस उम्र में भी कड़ी मेहनत करके फैंस के दिल जीत रहे हैं, लेकिन जब बात सलमान खान की आती है तो मामला अक्सर एक तरफा हो जाता है। ऐसे में बिग बी को रेस में और भी तेज दौड़ना होगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ