Saif Ali Khan Attacker Got Arrested: 16 जनवरी को एक्टर सैफ अली खान के घर पर हमला करने वाले हमलावर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने महाराष्ट्र के ठाणे में विजय दास नामक आरोपी को पकड़ लिया, जिसने ये स्वीकार किया कि उसने सैफ के घर में घुसकर उन पर हमला किया था। आरोपी विजय दास को बांद्रा पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।
UPDATE | सैफ अली खान पर हमला मामला | गिरफ्तार आरोपी विजय दास (जो एक रेस्तरां में वेटर है) ने अपराध कबूल कर लिया है: मुंबई पुलिस
---विज्ञापन---(तस्वीर की पुष्टि मुंबई पुलिस ने की है) https://t.co/XqZouHrF3T pic.twitter.com/KY2WrEk4Ff
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2025
---विज्ञापन---
सैफ पर उन्हीं के घर में हमला
सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा वाले घर में चोरी के मकसद से आए एक व्यक्ति ने चाकू घोंप दिया। 54 साल के अभिनेता को उनके घर पर हुए हमले में गर्दन और रीढ़ के पास चाकू के कई वार लगे। उन्हें ऑटो रिक्शा की मदद से लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई और अब वो खतरे से बाहर हैं।










