Rubina Dilaik Trolled For Her Diwali Tweet: रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस के कई खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इसी बीच अब खबर आई है कि रुबीना को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लोग उन पर ‘एंटी हिन्दू’ होने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया जिसके बाद एक्ट्रेस को इस तरह से अब ट्विटर पर हेट्रेड का सामना करना पड़ रहा है। ये जानने के लिए तो आपको रुबीना का वो ट्वीट देखना होगा जहां से ये सारा किस्सा शुरू हुआ है।
यह भी पढ़ें: Naga Chaitanya सुपरनैचरल सस्पेंस थ्रिलर से करेंगे ओटीटी डेब्यू, जानें कब और कहां रिलीज होगी Dhootha?
रुबीना बोलीं पटाखे फोड़ना बंद करो
दरअसल, अभी कुछ देर पहले रुबीना ने एक ट्वीट (X) कर लिखा- ‘जो कोई भी इससे संबंधित है उसके लिए! दिवाली खत्म हो गई है, पटाखे फोड़ना बंद करें….. 10 नवंबर से सुबह 3 बजे तक बिना रुके पटाखे जलाए जा रहे हैं……. अब बहुत हो गया…। वायु प्रदूषण तो है ही…. ध्वनि प्रदूषण हमारी नींद उड़ा रहा है…।’ बस एक्ट्रेस के इसी ट्वीट से बवाल हो गया। लोगों ने उन्हें एंटी हिन्दू तक कहना शुरू कर दिया। साथ ही उन्हें बॉयकॉट करने की भी मांग होने लगी।
एक्ट्रेस को ट्रोल्स ने बताया हिंदू विरोधी
वहीं, इन कमैंट्स का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रुबीना ने आगे लिखा- ‘हिंदू विरोधी??? क्या सचमुच तुम लोगों का दिमाग खराब है।’ इतने में ही रुबीना रुकी नहीं और उन्होंने एक और स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें लोगों ने उनसे माफी मांगने की डिमांड की है। साथ ही रुबीना को अपना पोस्ट भी डिलीट करने को कहा है। इस पर रिएक्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरे इंस्टाग्राम पर आकर टिप्पणी न करें… यह ज्ञान नहीं है, मिस्टर इंटेलिजेंटली डंब विपुल श्रीसथ! आपसे ज्यादा हम त्योहार मनाते हैं, पर दूसरों को तकलीफ देकर नहीं…।’
रुबीना ने बंद की सबकी बोलती
अपने आखिरी पोस्ट में रुबीना ने कहा, ‘दिवाली, रोशनी का त्योहार है, श्री राम के अयोध्या लौटने का जश्न है! खैर, रामायण में 10 दिनों तक पटाखे फोड़ने का भी उल्लेख नहीं किया गया था, इसलिए आप सभी झूठे हिंदू प्रोपेगेंडा एजेंटों, जाओ और अपने पेड़ एकाउंट्स और नकली आईडी को हाईलाइट करने के लिए किसी और को ढूंढो! हिम्मत मत करना।’ अब एक्ट्रेस ने जिस तरह से ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है ये देखकर उनके फैंस भी उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
4 mins ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
48 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
2 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
2 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
11 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
13 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
14 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
16 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
16 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines