---विज्ञापन---

Roadies XX में आए Vinod Bhatt कौन? जिम्नास्टिक में जीत चुके 50 मेडल, किसकी गैंग का बने हिस्सा

Vinod Bhatt In Roadies XX: एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस के लेटेस्ट एपिसोड में नेपाल के विनोद भट्ट पहुंचे जिन्होंने तेज बुखार में जिम्नास्टिक किया और रोडी बने। आइए जानते हैं उनके बारे में...

---विज्ञापन---

Vinod Bhatt In Roadies XX: एमटीवी का शो ‘रोडीज डबल क्रॉस’ इस वक्त काफी पॉपुलैरिटी बटोर रहा है। शनिवार को ऑडिशन देने दिल्ली के जोरावर सिंह आए थे, जिन्होंने जंप-रोप एथलीट में 17 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए थे। रविवार के लेटेस्ट एपिसोड में नेपाल के विनोद भट्ट आए जिन्होंने अपनी जिम्नास्टिक से रणविजय सिंह, गैंग लीडर्स प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती, एल्विश यादव और नेहा धूपिया को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं कि कौन हैं विनोद भट्ट और वह किसकी गैंग का हिस्सा बने?

50 मेडल जीत चुके विनोद

रोडीज डबल क्रॉस में आने के बाद नेपाल के विनोद भट्ट ने बताया कि वह पेशे से नेशनल जिम्नास्टिक है। इस प्रोफेशन में उन्होंने डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और नेशनल लेवल पर 45 से 50 मेडल जीते हैं। इसके अलावा विनोद इंस्टाग्राम पर वीडियो और व्लॉग्स भी बनाते हैं। उनके इंस्टा पर 359 हजार फॉलोअर्स हैं। हैरानी की बात ये है कि जिस वक्त विनोद रोडीज में आए थे, उन्हें 100 डिग्री का हाई फीवर था। इसके बावजूद उन्होंने ऑडिशन में जबरदस्त परफॉर्म किया जिसे देखकर गैंग लीडर्स भी दंग रह गए।

---विज्ञापन---

विनोद ने आगे बताया कि उनके पैर में दो बार फ्रैक्चर हो चुका है। जब वह हाई जंप करते हैं तो उन्हें पैर में दर्द होता है। इस वजह से वह पैर में पट्टी बांधकर स्टंट करते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Roadies में आए दिल्ली के Zorawar Singh कौन? जिनके नाम पर 17 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

किसकी गैंग में गए विनोद?

विनोद भट्ट को जिम्नास्टिक करते हुए देखकर गैंग लीडर्स पूरे टाइम उनके लिए क्लैप करते रहे। उनके स्टंट बिलकुल हैरान कर देने वाले थे। नतीजा ये हुआ कि नेहा धूपिया, एल्विश यादव, रिया और प्रिंस चारों गैंग लीडर्स उन्हें अपनी गैंग में शामिल करने के लिए उतावले दिखे। विनोद पर सबसे महंगी बोली एल्विश ने लगाई जो 7 हजार 500 रुपये की थी। इसके बाद उन्हें एल्विश यादव की टीम में जाने का मौका मिला।

---विज्ञापन---

गर्लफ्रेंड को नहीं मिला मौका

बता दें कि विनोद भट्ट रोडीज का ऑडिशन देने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड वॉयलीना के साथ आए थे, जो असम, गुवाहाटी की रहने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड उन्हें सपोर्ट करने के लिए आई थीं लेकिन बाद में उन्होंने खुद भी परफॉर्म करने का मूड बनाया। वॉयलीना ने ऑडिशन के दौरान एक डांस परफॉर्मेंस दी लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया जिसके चलते उन्हें ऑडिशन में फेल कर दिया गया।

First published on: Feb 17, 2025 09:54 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola