---विज्ञापन---

Roadies में आए दिल्ली के Zorawar Singh कौन? जिनके नाम पर 17 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज

MTV Roadies Season 20: एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस के लेटेस्ट एपिसोड में दिल्ली के जोरावर सिंह पहुंचे जिन्होंने अपनी स्किपिंग से गैंग लीडर्स को हैरान कर दिया। आइए जानते हैं उनके बारे में...

---विज्ञापन---

MTV Roadies Season 20: एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस (Roadies XX) हर वीकेंड पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए लौटता है। लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार रहा जिसने दर्शकों की फुल अटेंशन ग्रैब की। इस मौके पर शो में ऑडिशन देने के लिए दिल्ली के जोरावर सिंह पहुंचे जिन्होंने अपनी एंट्री से ही चारों गैंग लीडर्स और रणविजय सिंह को हक्का-बक्का होने के लिए मजबूर कर दिया। उनकी स्किपिंग को देखकर हर कोई हैरान था। इस दौरान जोरावर ने बताया कि उनके नाम पर 17 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। अपनी एंट्री से ही उन्होंने हिंट दे दिया था कि वह किसी ना किसी की गैंग में शामिल होंगे।

कौन हैं दिल्ली के जोरावर?

एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस के ऑडिशन में दिल्ली के जोरावर सिंह ने बताया कि वह इंटरनेशनल जंप-रोप एथलीट हैं, जिन्हें फिटनेस से काफी लगाव है। स्किपिंग गेम को लेकर उनके नाम पर इस वक्त 17 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। वह दो-तीन रियलिटी शोज कर चुके हैं। जोरावर ने बताया कि वह ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा ‘हुनर पंजाब’ के शो में वह फाइनलिस्ट रह चुके हैं। जोरावर ने यह भी बताया कि उन पर बायोपिक भी बन चुकी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: JioHotstar पर 6 नए शो रिलीज, लिस्ट में मुनव्वर, जाकिर, उर्फ़ी, fukra समेत कौन-कौन?

---विज्ञापन---

राेडीज के लिए खास तैयारी

रोडीज के दौरान जोरावर सिंह ने बताया कि उनके नाम पर अभी तक जितने भी रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं, वह सभी रोपिंग के लिए दर्ज हुए हैं। रोडीज डबल क्रॉस में आने के लिए उन्हें कुछ अलग करना था इसलिए उन्होंने सिर्फ एक मिनट में मोस्ट क्लैप पुशअप किया। जोरावर ने बताया कि उन्होंने 25 जनवरी को 92 क्लैप पुशअप्स करते हुए नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। टास्क उन्होंने सिर्फ रोडीज के लिए किया था।

---विज्ञापन---

किसकी टीम में गए जोरावर?

जोरावर सिंह के इतने सारे टैलेंट को सुनने के बाद रणविजय सिंह, नेहा धूपिया, प्रिंस नरूला, एल्विश यादव और रिया चक्रवर्ती सभी गैंग लीडर्स हैरान रह गए। एपिसोड के दौरान जब जोरावर ने स्किपिंग किया तो गैंग लीडर्स उन्हें रोडीज के लिए सिलेक्ट करने से खुद को रोक नहीं पाए। प्रिंस नरूला और नेहा धूपिया दोनों ही अपनी-अपनी टीम में जोरावर सिंह को लेना चाहते थे। ऐसे में नेहा ने 10,000 की बोली लगाई और जोरावर सिंह उनकी टीम का हिस्सा बन गए।

First published on: Feb 16, 2025 09:30 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola