---विज्ञापन---

Riddhi Dogra ने Ranbir Kapoor को लेकर किया हैरान करने वाला ये दावा? बोलीं- वो हिडन…

Riddhi Dogra: अभिनेत्री रिद्धि डोगरा इन दिनों अपनी फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर के बारे में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। आइए जानते हैं क्या?

---विज्ञापन---

Riddhi Dogra: हाल ही में विक्रांत मैसी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री रिद्धि डोगरा भी अहम किरदार निभा रही हैं। इन दिनों फिल्म की कास्ट खूब लाइमलाइट में है और फिल्म का जमकर प्रमोशन भी कर रही है। इस बीच अब रिद्धि डोगरा ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।

सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बेसिस पर काम

दरअसल, हाल ही में रिद्धि डोगरा Bollywood Bubble के एक पॉडकास्ट में नजर आई। इस दौरान एक्ट्रेस ने कई चीजों पर बात की। साथ ही जब उनसे पूछा गया कि सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बेसिस पर काम मिल रहा है और बहुत बार इस वजह से एक्टर्स को रिप्लेस कर दिया जाता है कि नहीं इसके फॉलोअर्स कम हैं और उसके ज्यादा है, क्या आपके साथ कभी कुछ ऐसा हुआ?

---विज्ञापन---

फेमस एक्टर इंस्टाग्राम पर नहीं

इस सवाल पर रिद्धि जवाब देती हैं कि कोई आपके मुंह पर आपको नहीं बोलता है कि आपके फॉलोअर्स कम है, मैं आपको लेना चाहता हूं, लेकिन सॉरी। मेरे साथ दूसरी कहानी है, वो टीवी वाली कि आप टीवी से हैं। रिद्धि आगे कहती हैं कि फॉलोअर्स नहीं हैं, तो नहीं हैं। दुनिया के सबसे पॉपुलर एक्टर्स इंस्टाग्राम पर नहीं हैं, तो उनका क्या?

रणबीर कपूर को लेकर क्या बोलीं रिद्धि?

रिद्धि ने आगे कहा कि हमारे यहां पर ही रणबीर कपूर इतने अच्छे एक्टर हैं, वो भी एक हिडन अकाउंट से हैं, जो हम सब नहीं जानते, लेकिन वो नहीं हैं और उससे क्या उनकी एक्टिंग कैपेबिलिटी, उनका स्टारडम वो कम हो जाता है क्या, नहीं बिल्कुल नहीं, तो मुझे नहीं लगता कि टेलेंट किसी नंबर पर डिपेंड होता है। पहले कुछ और होता है, अभी ये है और कल कुछ और होगा।

---विज्ञापन---

‘जवान’ में शाहरुख खान की मां बनी थी एक्ट्रेस

इसके साथ ही अगर रिद्धि की बात करें तो वो एक कमाल की अदाकारा हैं, जो इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। इसके पहले रिद्धि, शाहरुख खान की ‘जवान’ में भी किंग खान की मां के रोल में नजर आई थी। लोगों को रिद्धि का ये किरदार भी बेहद पसंद आया था। वहीं, अब देखने वाली बात ये होगी कि ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में रिद्धि के रोल को लोग कितना प्यार देते हैं।

यह भी पढ़ें- Singham Again में ‘लेडी सिंबा’ होना चाहिए था Deepika का नाम? फिर Lady Singham क्यों?

---विज्ञापन---

First published on: Nov 16, 2024 06:20 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola