Singham Again में 'लेडी सिंबा' होना चाहिए था Deepika का नाम? फिर Lady Singham क्यों?

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में कई बड़े सितारे हैं। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है और अभी भी नोट छाप रही है। आइए जानते हैं कि फिल्म में दीपिका का नाम ‘लेडी सिंघम’ ही क्यों है?

Singham Again

Singham Again

Singham Again: अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म उतनी तो कमाई नहीं कर सकी, जितनी उम्मीद की जा रही थी, लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो गए हैं और इसने अभी भी टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ बना रखी है।

विज्ञापन

दीपिका पादुकोण का नाम

इस फिल्म में कई बड़े सितारे हैं। फिल्म में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक दीपिका पादुकोण भी अहम रोल निभा रही हैं। फिल्म में दीपिका का नाम ‘लेडी सिंघम’ है। अब सवाल ये है कि दीपिका का नाम ‘लेडी सिंघम’ ही क्यों है ‘लेडी सिंबा’ क्यों नहीं? अगर आपको भी इस सवाल का जवाब चाहिए, तो इसका जवाब खुद रोहित शेट्टी ने दे दिया है।

विज्ञापन

‘लेडी सिंघम’

हाल ही में एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी से पूछा गया कि फिल्म में दीपिका का नाम ‘लेडी सिंघम’ से ज्यादा ‘लेडी सिंबा’ होना चाहिए था। इस पर रोहित शेट्टी जवाब देते हुए कहते हैं कि नहीं हमेशा से ये ‘लेडी सिंघम’ ही था क्योंकि जो मेल केरेक्टर था, वो हमेशा सिनोनिम्स रहेगा, चाहे कितनी भी फिल्में बन जाए सिंघम से, लेकिन अगर एक वुमेन ओरिएंटेड फिल्म बन रही है, एक वुमेन कॉप आ रही है तो वो जो फर्स्ट प्रोटेगेनिस्ट है सिंघम उससे कनेक्ट होना चाहिए ना की सेकंड से।

अर्जुन कपूर विलेन के रोल में

फिल्म के दीपिका के किरदार को खूब प्यार मिला है। इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स हैं और विलेन के रोल में अर्जुन कपूर हैं। हालांकि, अर्जुन कपूर के फिल्म में होने से लग रहा था कि फिल्म कैसी होगी, लेकिन ये कमाल है और लोगों को पसंद आई।

विज्ञापन

फिल्म ने की बढ़िया कमाई

फिल्म में अर्जुन कपूर का रोल हर किसी को पसंद आया और सोशल मीडिया पर अर्जुन की तारीफों के खूब पुल बंधे।बता दें कि इस फिल्म का पहले दिन ही ‘भूल-भूलैया 3’ से बॉक्स ऑफिस पर सामना हुआ था। हालांकि, इसके बाद भी फिल्म ने बढ़ाई कमाई की और टिकट खिड़की पर अपने पैर जमाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ