Richa Chadha & Ali Fazal Wedding: ऋचा ने मेहंदी में बनवाई ये खास तस्वीर, देखें झलक

Richa Chadha & Ali Fazal Wedding: ऋचा ने मेहंदी में बनवाई ये खास तस्वीर, देखें झलक

Richa Chadha & Ali Fazal Wedding: ऋचा ने मेहंदी में बनवाई ये खास तस्वीर, देखें झलक

मुंबई: बी-टाउन के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक ऋचा चड्ढा और अली फजल (Richa Chadha & Ali Fazal wedding) भी अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी की रस्में भी शुरू हो चुकी हैं। इस बीच होने वाली दुल्हनिया ऋचा ने अपने हाथों पर लगी मेहंदी की एक झलक दिखाई है।

ये जोड़ी अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए बेहद उत्साहित है, और इसके साक्षी बनने के लिए उनके फैंस में भी खासा जोश नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने गुरुवार को अपनी मेहंदी की एक झलक शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने एक वीडियो साझा की, जिसमें वो अपनी खूबसूरत चूड़ियों और नेल आर्ट को फ्लॉन्ट करती हुई देखी जा सकती हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

मेहंदी में ऋचा (Richa mehandi glimpses) के ‘आर’ के साथ अली के नाम के ​​शुरुआती अक्षर ‘ए’ को हाईलाइट किए हुए देखा जा सकता है। साथ ही ऋचा ने हाथ पर एक नन्ही किटी के चेहरे का डिजाइन भी बनवाया है, जो उनके पेट कैट को दर्शाती है।

बता दें, ऋचा और अली के दिल्ली और मुंबई में शादी समारोह होने की उम्मीद है। दिल्ली में प्रतिष्ठित दिल्ली जिमखाना क्लब में अक्टूबर के मध्य में दिल्ली में एक विशेष पार्टी की भी योजना बनाई गई है।

दोनों की शादी मूल रूप से अप्रैल 2020 में होनी थी, लेकिन कोविड प्रतिबंधों और लॉकडाउन के कारण, शादी को दो बार टाल दिया गया। शादी की तैयारियां शुरू करने से पहले यह जोड़ा जल्द ही अपने चल रहे प्रोजेक्ट्स को पूरा करने वाला है।

ऋचा और अली पहली बार 2012 में ‘फुकरे’ के सेट पर मिले थे जहां उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ