खुद का आईलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर बने Mika Singh, साझा की झलक

खुद का आईलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर बने Mika Singh, साझा की झलक

खुद का आईलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर बने Mika Singh, साझा की झलक

विज्ञापन

मुंबई: मीका सिंह (Mika Singh) बॉलीवुड के लोकप्रिय गायकों में से एक हैं और उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट ट्रैक्स दिए हैं। वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अपनी वोट्टी ढूंढने के बाद अब वो एक और वजह से सुर्खियों में हैं। सिंगर ने अपना एक प्राइवेट आइलैंड खरीदा है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

अभी पढ़ें – Vikram Vedha Twitter Review: फिल्म को मिल रही ‘शानदार’ समीक्षा, इतनी हुई एडवांस बुकिंग

विज्ञापन

मशहूर दिग्गज सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्राइवेट आइलैंड (Mika Singh Private Island) की एक झलक भी शेयर की है, जिसमें वह नाव चलाते नजर आ रहे हैं। नाव पर MS भी लिखा नजर आ रहा है, जिसका मतलब होता है ‘मीका सिंह’। इस आइलैंड को खरीदने के साथ ही वो भारत के पहले ऐसे सिंगर बन गए हैं जिन्होंने अपना प्राइवेट आइलैंड खरीदा है। इतना ही नहीं, आइलैंड के साथ 7 नावें और 10 घोड़े भी खरीदे हैं।

वीडियो शेयर करते हुए मिका ने लिखा, ‘पॉप सिंगर @mikasingh अपने छोटे से स्वर्ग में बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। झील, 7 नावों और 10 घोड़ों के साथ अपना निजी द्वीप रखने वाले पहले भारतीय गायक। इसे ही आप असली राजा कहते हैं!”

https://www.instagram.com/reel/CjDnsEupNNJ/?utm_source=ig_web_copy_link

विज्ञापन

7 नावें और 10 घोड़े भी खरीदे
मीका सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख फैन्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सिंह इज किंग।’ दूसरे ने लिखा, ‘महान भाई।’ इतना ही नहीं हजारों यूजर्स ने उन्हें बधाई दी और दिल वाले इमोजीज भी ड्रॉप किए।

विज्ञापन

मीका सिंह के बारे में
मीका सिंह ने महज 8 साल की उम्र में गाना सीखना शुरू कर दिया था। इसके बाद उन्होंने कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स सीखे और भजन-कीर्तन करने लगे। इसके बाद उन्होंने पंजाबी में गाना गाना शुरू किया और फिर हिंदी सिनेमा में चले आए और अपनी आवाज का जादू के से सबको अपना दीवाना बनाया। वो कई टीवी शोज में जज के तौर पर भी नजर आ चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ