बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2020 में आत्महत्या कर लिया था, जिसने फिल्मी जगत के साथ-साथ फैंस को भी झकझोर कर रख दिया था. लेकिन सुशांत की मौत के बाद अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगे थे, इतना ही नहीं उन्हें कानूनी जांच के साथ-साथ गिरफ्तारी का सामना करना पड़ा था. इस घटनाक्रम ने एक्ट्रेस की निजी जिंदगी के साथ ही प्रोफेशनल लाइफ पर भी गहरा असर डाला था. आज भले ही इस हादसे को कई साल बीत चुके हैं. लेकिन आज भी रिया चक्रवर्ती के दिलों और दिमाग से वो मुश्किल दौर दूर नहीं हो पाया है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 की भी बाप निकली Netflix की ये Revenge Thriller सीरीज, बदले की कहानी खौला देगी खून
रिया ने चैट शो में क्या बोला?
हालांकि, अब रिया ने एक चैट शो में अपनी जिंदगी को लेकर कई बड़ी बातें कहीं है. अभिनेत्री ने कहा कि आज भी उनको उस समय का ट्रॉमा पीछे नहीं छोड़ पाया है. अभिनेत्री ने इस शो में यह भी बताया कि कुछ दर्द ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ यादों में ही नहीं बल्कि इंसान के दिलों और दिमाग में अपना घर कर जाते हैं.
यह भी पढ़ें: Raja Shivaji OTT Release: ओटीटी पर आते ही छाई रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’, दमदार कहानी जीत लेगी दिल
नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो में पहुंची रिया चक्रवर्ती
हाल ही में रिया चक्रवर्ती नेहा धुपिया और अंगद बेदी के चैट शो में नजर आई थी, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बात कही है. अभिनेत्री ने साफ किया है कि वो आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं. रिया ने यह भी बताया कि आज भी उस समय का गम मेरे अंदर मौजूद है. आपको बता दें कि इस चैट शो में रिया के भाई शोविक भी नजर आए थे. वहीं जब नेहा ने रिया से सवाल किया कि आप इस सदमे से बाहर निकल पाईं हैं, तो उन्होंने जवाब दिया की ऐसी चीज़ों से पूरी तरह बाहर निकलना आसान नहीं होता है. ये एक ऐसा ट्रॉमा है, जो दिमाग में ही नहीं बल्कि शरीर में कहीं न कहीं रह ही जाता है. वहीं रिया ने यह भी कहा कि ठीक होना मंजिल नहीं है, बल्कि लगातार चलने वाला एक प्रोसेस है.
यह भी पढ़ें: ‘Gullak 5’ के बीच Prime Video पर छाई 5 एपिसोड की ये शानदार सीरीज, वीकेंड पर जरूर देखें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines