Raja Shivaji OTT Release: ओटीटी पर आते ही छाई रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी', दमदार कहानी जीत लेगी दिल

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाल ही में कई सारी फिल्में और सीरीज हुई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. लेकिन आज हम आपके लिए बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म लेकर आए हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया था. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

Raja Shivaji OTT Release
1 / 5
Raja Shivaji OTT Release

ओटीटी पर आज यानी 26 जून को बॉलीवुड सुपरस्टार रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' रिलीज हुई है, जिसे सिनेमाघरों में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. इस मूवी को दो भाषाओं में रिलीज किया गया था. हिन्दी और मराठी. अगर आपने सिनेमाघरों में 'राजा शिवाजी' मूवी नहीं देखी है, तो अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी 2 / 5

'राजा शिवाजी' फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस फिल्म ने मराठी भाषा में सबसे ज्यादा कलेक्शन किया था. फिल्म राजा शिवाजी में रितेश देशमुख के साथ उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी नजर आई है. बता दें की राजा शिवाजी फिल्म तो एक्टर रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स नजर आए हैं.

विज्ञापन

राजा शिवाजी की कहानी

राजा शिवाजी की कहानी3 / 5

फिल्म में 'राजा शिवाजी' रितेश देशमुख के अलावा उनकी पत्नी जेनेलिया डिसुजा, सलमान खान, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, फरदीन खान, विद्या बालन और बोमन ईरानी जैसे कलाकार अहम किरदार में नजर आए हैं. इस मूवी को आज यानी 26 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर अपना कब्जा जमा रही है.

राजा शिवाजी ओटीटी रिलीज

राजा शिवाजी ओटीटी रिलीज4 / 5

अगर आप भी वीकेंड पर देखने के लिए कोई बढ़िया फिल्म तलाश कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपके लिए काफी बेस्ट होने वाली है. इस मूवी की कहानी में छत्रपति शिवाजी महाराज के उत्थान को दिखाती है, जो इन दिनों दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है.

विज्ञापन

राजा शिवाजी कहां देखें?

राजा शिवाजी कहां देखें?5 / 5

फिल्म 'राजा शिवाजी' में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है, तो वहीं अफजल खान के रूप में संजय दत्त और संभाजी शाहजी भोसले का रोल अभिषेक बच्चन ने निभाया है. हालांकि, फिल्म में सलमान खान का कैमियो देखने को मिला है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन