Dhurandhar 2 की भी बाप निकली Netflix की ये Revenge Thriller सीरीज, बदले की कहानी खौला देगी खून

Netflix पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज मौजूद हैं, जिसे दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी सीरीज कोहराम मचा रही है, जिसे देखकर लोग धुरंधर 2 से भी बेहतर मान रहे हैं. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

The Glory
1 / 5

आप भी इन दिनों ओटीटी पर देखने के लिए कोई बढ़िया फिल्म और सीरीज खोज रहे हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहतरीन सीरीज लेकर आए हैं, जिसे देखकर लोग इसे 'धुरंधर 2' से बेहतर बता रहे हैं. बता दें कि 'धुरंधर 2' साल 2026 की सबसे ज्यादा पैसे कमाने फिल्म है. इस फिल्म को देश ही नहीं दुनियाभर में काफी ज्यादा पसंद किया गया था. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त अहम किरदार में नजर आए थे.

विज्ञापन

धुरंधर 2

धुरंधर 22 / 5

'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म ने दुनियाभर में 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. यह एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है. आपको बता दें कि साल 2025-26 की सफल फ्रेंचाइजी बनकर उभरी है. अगर आपको यह मूवी पसंद आई है, तो आज हम आपके लिए एक ऐसी ही सीरीज लेकर आए हैं, जिसकी कहानी आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है.

विज्ञापन

द ग्लोरी सीरीज

द ग्लोरी सीरीज3 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं बल्कि 'द ग्लोरी' (The Glory) है. इस सीरीज को दो हिस्सों में रिलीज किया गया है. इस वेब सीरीज का पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज हुआ था, तो वहीं दूसरा भाग साल 2023 में जारी किया गया है. इस सीरीज की कहानी काफी रोमांचक है, जो आपको अंत तक बांधकर रखती है.

द ग्लोरी सीरीज की कहानी

द ग्लोरी सीरीज की कहानी4 / 5

इस सीरीज के दोनों पार्ट को मिलाकर 16 एपिसोड है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. यह सीरीज एक सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें देखा गया है कि छात्रों का एक ग्रुप एक लड़की से करीब 1 साल तक पैसे ऐंठे और उसे पीटा भी है. सीरीज की कहानी देख आपका भी खून खौल जाएगा.

विज्ञापन

द ग्लोरी कहां देखें

द ग्लोरी कहां देखें5 / 5

यह एक कोरियन ड्रामा है, जो इन दिनों नेटफ्लिक्स पर जमकर देखी जा रही है. इस सीरीज को किम यून-सूक ने लिखा है, तो वहीं आन गिल-हो ने इसका निर्देशन किया है. इस सीरीज को आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन