पति से क्यों अलग हो गईं अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा? जानिए ससुराल छोड़ मायके में रहने का कारण

Shweta Bachchan Nanda Marriage: अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा, पति निखिल नंदा से अलग होकर अभी अपने मायके मुंबई में रहती हैं. मगर कई लोग उनके इस अलगाव के पीछे की वजह नहीं जानते हैं. यह सवाल सालों से सुर्खियों में बना हुआ है. आइए जानते हैं.

 Shweta Bachchan and Nikhil Nanda Relationship Status

श्वेता नंदा और निखिल नंदा का रिश्ता (Credit- Printerest)

Shweta Bachchan and Nikhil Nanda Relationship Status: श्वेता बच्चन नंदा हमेशा चर्चा में रहती हैं. कुछ सालों से श्वेता अपना ससुराल छोड़कर मायके यानी मुंबई में अपने पिता के घर रहती हैं. अपने पति निखिल नंदा से अलगाव की खबरें अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं. मगर इसके पीछे का कोई कारण अभी तक नहीं पता है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का शुरुआती दौरा

श्वेता बच्चन की शादी 1997 में बिजनेसमैन निखिल नंदा से हुई. निखिल दिल्ली वासी हैं, जिनके साथ श्वेता भी दिल्ली में आकर रहने लगीं. निखिल की बड़ी कंपनी है. लेकिन कुछ ही साल बाद उन्होंने अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ रहना शुरू कर दिया. सिर्फ वे ही नहीं बल्कि उनके बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्य नंदा भी अपने नाना के यहां रहते हैं.

विज्ञापन

तलाक नहीं, बस अलगाव है

कई लोगों को यह गलतफहमी है कि श्वेता ने पति निखिल नंदा से डिवोर्स लिया है. मगर ऐसा नहीं है. श्वेता अभी भी निखिल के साथ शादीशुदा बंधन में हैं. बस कपल एकदूसरे के साथ नहीं रहते. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्वेता खुद को आत्मनिर्भर बनाना चाहती थी, जो कि दिल्ली में रहकर संभव नहीं था. वे मुंबई में रहकर लेखिका बनना, काम करना चाहती थी, जिसकी वजह से उन्होंने मुंबई में अपने पिता के घर में रहने का फैसला लिया.

पति और श्वेता के बीच आपसी सहमती

श्वेता के आत्मनिर्भर बनने के जर्नी में निखिल ने साथ दिया. दोनों लोग अपने अपने काम की वजह से अलग अलग शहरों में रहते हैं, लेकिन श्वेता अक्सर दिल्ली आती जाती रहती हैं. वहीं निखिल भी अक्सर मुंबई का दौरा करते रहते हैं. श्वेता अपने वैवाहिक जीवन को लेकर काफी प्राइवेट हैं. वे खुलकर कभी अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात नहीं करती. बता दें कि दोनों परिवारों के बीच अच्छे रिश्ते हैं. वे साथ में परिवार की कई पार्टियों और खास मौकों पर दिखते हैं.

विज्ञापन

श्वेता के वैवाहिक जीवन को लेकर कई अफवाहें

कई बार श्वेता के पति निखिल से अलग रहने पर उनके रिश्ते को लेकर अफवाहें फैल जाती हैं. कई लोगों को लगता है कि श्वेता का डिवोर्स हो चुका है या फिर उनके शादी शुदा जीवन में अटकलें चल रहीं हैं. मगर ऐसा कुछ नहीं है. ये ज्यादातर अफवाहें हैं. इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. श्वेता खुद इन बातों पर कम ही बोलती हैं और अपना फोकस परिवार और काम पर रखती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ