Bollywood Actors Real Names: इन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के असली नाम, जो आज तक कोई नहीं जानता

Bollywood Actors Real Names

Bollywood Actors Real Names

विज्ञापन

Bollywood Actors Real Names: बॉलीवुड के कई एक्ट्रेस और एक्ट्रेसेस ऐसे हैं जिनके रियल नेम आज भी लोग नहीं जानते हैं और वो अपने ऑन स्क्रीन नाम से मशहूर हैं।

भारतीय अभिनेताओं को करीब-करीब हर कोई फॉलो करता ही है और सभी उनके बारे में जानना भी चाहते हैं। जिन सितारों को लोग फॉलो करते हैं उनके बारे में हर एक जानकारी वो रखना चाहते हैं। इसलिए आज हम आपको 30 अभिनेताओं के रियल नेम बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। चलिए जान लेते हैं…

Advertisment

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के असली नाम

1. मुहम्मद यूसुफ खान (दिलीप कुमार)

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकारों की अगर लिस्ट बनेगी तो उसमें दिलीप कुमार का नाम हर हाल में शुमार किया जाएगा। दिलीप कुमार का असली नाम मुहम्मद यूसुफ खान है, लेकिन इंटस्ट्री में लोग उन्हें दिलीप कुमार साहब के नाम से जानते हैं।

2. प्रीतम सिंह जिंटा (प्रीति जिंटा)

प्रीति जिंटा को बॉलीवुड की डिंपल गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरत मुस्कान से कई लोगों का दिल जीता है। वहीं, उनके असली नाम की बात करें तो एक्ट्रेस का असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा है।

विज्ञापन
3. जय हेमन्त श्रॉफ (टाइगर श्रॉफ)

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के शानदार कलाकारों की लिस्ट में आते हैं। वहीं, अपनी एक्टिंग से वो हर किसी के दिल पर राज करते हैं। वैसे तो उनका असली नाम जय हेमन्त श्रॉफ है, लेकिन इंटस्ट्री में उन्हें टाइगर श्रॉफ के नाम से ही जाना जाता है।

4. कैटरीना टरकोटटे (कैटरीना कैफ)

कैटरीना कैफ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। आज के समय में कैट की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। लेकिन क्य आप जानते हैं कि उनका असली नाम क्या है? दरअसल, कैटरीना कैफ का असली नाम कैटरीना टरकोटटे है।

विज्ञापन
5. इंकलाब श्रीवास्तव (अमिताभ बच्चन)

बिग बी यानी बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री के बेहद पसंद किया जाता है, लेकिन आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो उनका असली नाम नहीं जानते हैं। बिग बी का असली नाम इंकलाब श्रीवास्तव है।

6. हरिहर जेठालाल जरीवाला (संजीव कुमार)

बचपन से ही कलाकार बनने का सपना देखने वाले संजीव कुमार ने जब रुपहले पर्दे पर कदम रखा तो हर कोई उनकी सादगी और संजीदगी भरी अदाकारी का कायल हो गया, लेकिन अभिनेता के असली नाम से आज भी कई लोग वाकिफ नहीं है। उनका असली नाम हरिहर जेठालाल जरीवाला है।

विज्ञापन
7. अजय सिंह देओल (सनी देओल)

अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ में तारा सिंह बनकर गदर मचाने के लिए सनी देओल एकदम तैयार है, लेकिन सनी देओल के असली नाम से आज भी कई लोग वाकिफ नहीं हैं। दरअसल, अभिनेता का असली नाम अजय सिंह देओल है।

8. साजिद अली खान (सैफ अली खान)

बेहद मशहूर पटौदी खानदान और टैगोर खानदान से ताल्लुक रखना अच्छी तरह से जानने के लिए काफी है, लेकिन फिर भी सैफ के असली नाम को कई लोग नहीं जानते हैं। उनका असली नाम साजिद अली खान है।

विज्ञापन
9. रितु चौधरी (महिमा चौधरी)

एक अनुभवी और खूबसूरत अभिनेत्री महिमा काफी पहले ही बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस खूब एक्टिव हैं। हालांकि उनके असली नाम को आज भी कई लोग नहीं जानते। एक्ट्रेस का असली नाम रितु चौधरी है।

10. गोविंद अरुण आहूजा (गोविंदा)

पार्टनर और राजा बाबू में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले गोविंदा हर किसी के ऑल टाइम फेवरेट है। एक्टर का असली नाम गोविंद अरुण आहूजा है।

विज्ञापन
11. तबस्सुम हाशमी (तब्बू)

तब्बू उन लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने अभिनय से हर किसी का दिल जीता है। एक्ट्रेस का असली नाम तबस्सुम हाशमी है।

12. सुयश शरद पांडे (चंकी पांडे)

80 से ज्यादा फिल्में कर चुके और अपनी कॉमिक भूमिकाओं के लिए पसंद किए जाने वाले चंकी पांडे का असली नाम सुयश शरद पांडे है।

विज्ञापन
13. राजीव हरिओम भाटिया (अक्षय कुमार)

खिलाड़ी कुमार और ट्विंकल खन्ना के पति अक्षय कुमार बॉलीवुड के शानदार कलाकार है। हालांकि उनका असली नाम आज भी कई लोग नहीं जानते। अभिनेता का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है।

14. गोवर्धन असरानी (असरानी)

अपने 5 दशक से अधिक के करियर में अपनी मजेदार भूमिकाओं से हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले असरानी का असली नाम गोवर्धन असरानी है।

विज्ञापन
15. शाहिद खट्टर (शाहिद कपूर)

कपूर, खट्टर से ज्यादा कबीर सिंह पर सूट करता है। हालांकि शाहिद खट्टर ही शाहिद कपूर का असली नाम है।

16. धर्मदेव पिशोरीमल आनंद (देव आनंद)

हिंदी सिनेमा में एक ऐसा हीरो हुआ था, जिसका चार्म हॉलीवुड तक था। वहां के फिल्ममेकर्स इस हीरो को मनाते ही रह गए कि हमारे यहां आओ तो हम तुम्हें और बड़ा बना देंगे, लेकिन इस शानदार कलाकार के असली नाम से आज भी कई लोग वाकिफ नहीं हैं। अभिनेता का असली नाम धर्मदेव पिशोरीमल आनंद है, जिन्हें इंडस्ट्री में लोग देव आनंद के नाम से जानते हैं।

विज्ञापन
17. रीमा लांबा (मल्लिका शेरावत)

वेलकम और मर्डर में अपने शानादर अभिनय से लोगों के दिलों पर छाने वाली मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है।

18. अश्विनी शेट्टी (शिल्पा शेट्टी)

मॉडल, अभिनेत्री, बिजनेसवुमन और मिसेज कुंद्रा के नाम से मशहूर शिल्पा शेट्टी का असली नाम अश्विनी शेट्टी है।

विज्ञापन
19. जॉन प्रकाश राव जनुमाला (जॉनी लीवर)

जॉनी लीवर को जॉन प्रकाश राव जनुमाला नाम हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के कार्यकर्ताओं द्वारा एक समारोह के बाद दिया गया था, जिसमें उन्होंने अपनी मिमिक्री से लोगों का मनोरंजन किया था।

20. बेगम मुमताज जहां देहलवी (मधुबाला)

मधुबाला ने बाल कलाकार के रूप में काम करना शुरू किया तो उन्हें बेबी मुमताज के नाम से बुलाया जाने लगा, लेकिन बाद में उनका नाम मधुबाला रखा गया।

विज्ञापन
21. रितिक राकेश नागरथ (ऋतिक रोशन)

कृष अभिनेता को उनके असली नाम रितिक राकेश नागरथ से इतना अधिक नहीं जाना जाता। इंडस्ट्री में लोग उन्हें ऋतिक रोशन के नाम से जानते हैं।

22. विशाल वीरू देवगन (अजय देवगन)

अजय देवगन का जन्म विशाल वीरू देवगन के रूप में हुआ था, लेकिन आज लोग उन्हें अजय देवगन के नाम से जानते हैं।

विज्ञापन
23. सुनील सिकंदरलाल कपूर (शक्ति कपूर)

कपूर परिवार की विरासत को आगे बढ़ा रहे थे शक्ति कपूर का असली नाम सुनील सिकंदरलाल कपूर है।

24. गौरंगा चक्रवर्ती (मिथुन चक्रवर्ती)

गौरांग एक प्यारा नाम है लेकिन वो दादा मिथुन चक्रवर्ती के नाम से मशहूर है। एक्टर का असली और पूरा नाम गौरंगा चक्रवर्ती है।

विज्ञापन
25. श्री अम्मा यंगर अय्यपन (श्रीदेवी)

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीदेवी को दुनिया छोड़े हुए पूरे 5 साल हो चुके हैं। एक्ट्रेस हमेशा अपने फैंस के दिलों पर राज करती थीं। हालांकि आज भी कुछ लोग उनके असली नाम को नहीं जानते है। उनका असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन है।

26. गोपाल बेदी (रंजीत)

बॉलीवुड के मशहूर विलेन रंजीत अपनी अदाकारी के लिए हमेशा ही वाहवाही बटोरते रहे हैं। रंजीत का नाम आज भी बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन में शुमार होता है। हालांकि उनका असली नाम गोपाल बेदी है।

विज्ञापन
27. जतिन खन्ना (राजेश खन्ना)

भारतीय सिनेमा के इतिहास में पहले सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना है।

28. रवि कपूर (जीतेंद्र)

अभिनेता, निर्देशक, निर्माता जीतेंद्र बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक हैं। उनका असली नाम रवि कपूर है।

विज्ञापन
29. फरहान अब्राहम (जॉन अब्राहम)

बॉलीवुड में जॉन अब्राहम का नाम बेहतरीन सबसे फिट एक्टर की लिस्ट में आता है। जॉन फिटनेस फ्रीक हैं और खुद को फिट रखने के लिए घंटो वर्कआउट करते हैं। हालांकि उनका असली नाम फरहान अब्राहम है।

30. करनजीत कौर वोहरा (सनी लियोन)

कई बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रह चुकी एक्ट्रेस सनी लियोन का असली नाम करनजीत कौर वोहरा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ