Double iSmart: बर्थडे पर सिगार पीते नजर आए संजय दत्त, ‘डबल इस्मार्ट’ से एक्टर का फर्स्ट लुक आउट
Edited By Nancy Tomar

Double iSmart
Edited By Nancy Tomar

Double iSmart
Double iSmart: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त आज अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, अभिनेता की अपकमिंग फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
अपने जन्मदिन के खास मौके पर एक्टर ने फैंस को तोहफा देते हुए फिल्म से अपना पहला लुक जारी किया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। फिल्म से संजय का पहला लुक जैसे ही सामने आया तो वायरल हो गया। साथ ही फैंस भी फिल्म के पोस्टर को जमकर शेयर कर रहे हैं।
फिल्म के पोस्टर में साफ देखा जा सकता है कि अभिनेता संजय दत्त सिगार जलाते नजर आ रहे हैं। साथ ही एक्टर एकदम सीरियस मोड़ में हैं। वहीं, संयज के कानों में बाली और माथे पर बाईं तरफ टैटू नजर आ रहा है। एक्टर के लुक को देखकर कहा जा सकता है कि संजय दत्त कमांडिंग और डॉमिनेटिंग रोल में नजर आ सकते हैं। बता दें कि फिल्म के पहले पार्ट में राम पोथिनेनी लीड रोल में नजर आए थे। वहीं, अब दोनों ही सितारें मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Double iSmart
अपकमिंग फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए संयज ने लिखा कि ”निर्देशक #PuriJagannadh जी और युवा ऊर्जावान उस्ताद @ram_pothineni के साथ काम करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस साइंस-फिक्शन मास एंटरटेनर #DoubleISMART में #BIGBULL का किरदार निभाकर खुशी हुई। इस अति-प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं और 8 मार्च, 2024 को स्क्रीन पर फिल्म के प्रदर्शित होने का इंतजार कर रहा हूं।”
It takes me immense pride to be working with the director of the masses #PuriJagannadh ji and the young energetic Ustaad @ramsayz 🤗
Glad to be Playing the #BIGBULL in this sci-fi mass entertainer #DoubleISMART
Excited to be teaming up with this super-talented team and Looking… pic.twitter.com/SrIAJv6yy1
— Sanjay Dutt (@duttsanjay) July 29, 2023
बता दें कि फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ पैन इंडिया पर रिलीज होने वाली फिल्म है। साथ ही इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज होने जा रही हैं। वहीं, फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और सभी इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: