बॉलीवुड सुपरस्टार इमरान हाशमी इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. यह मूवी 14 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज की जा रही है. इस फिल्म का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि यह मूवी सिनेमाघरों में कैसा प्रदर्शन करने वाली है.
हालांकि, एक्टर इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, एक्टर जल्द ही भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार ‘आर.डी. बर्मन’ की बायोपिक में अहम किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार इमरान हाशमी मशहूर एक्टर, सिंगर और फिल्ममेकर महमूद के अहम रोल में नजर आएंगे. इतना ही नहीं इस मूवी में बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार राजेश खन्ना के रोल में नजर आएंगे. बता दें कि अक्षय पहले से ही इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं.
यह भी पढ़ें: ‘फर्जी’ और ‘मिर्जापुर’ से खतरनाक सस्पेंस लेकर बैठी है 7 एपिसोड वाली ये सीरीज, कहानी देख उड़ जाएंगे होश
‘आर.डी. बर्मन’ की बायोपिक में इमरान हाशमी की हुई एंट्री
‘आर.डी. बर्मन’ की बायोपिक का निर्देशन नीरज पांडे करने वाले हैं, तो वहीं इसकी शूटिंग का आगाज सितंबर में हो सकता है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार सुपरस्टार इमरान हाशमी इस मूवी से जुड़ गए हैं. बता दें कि फिल्म में इमरान हाशमी के जुड़ने के बाद फिल्म की स्टारकास्ट पहले के मुकाबले काफी मजबूत हो गई है. खबरों की मानें तो फिल्म में एक्टर महमूद का रोल प्ले करने वाले हैं, जिनका आर.डी. बर्मन के साथ काफी गहरा नाता रहा था. दोनों का रिश्ता सिर्फ काम तक ही सीमित नहीं था, बल्कि दोनों उन हस्तियों में शामिल थे, जिन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत में काफी अहम भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें: अजय देवगन करेंगे छोटे पर्दे पर डेब्यू, ‘क्राइम पेट्रोल’ के होस्ट बनकर सुनाएंगे क्राइम की कहानियां
कैस होगा इमरान हाशमी का किरदार
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी को महमूद का किरदार निभाने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है. क्योंकि, महमूद की कॉमिक टाइमिंग और उनका आंदाज काफी शानदार था. हालांकि, अभी इस बायोपिक का प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. लेकिन उम्मीद की जा रही है कि फिल्म की शूटिंग अगले महीने सितंबर में शुरू हो सकती है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
7 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
10 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
11 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
12 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
14 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
14 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines