Raveena Speaks on Akshay kumar: 90 के दशक में रवीना टंडन और अक्षय कुमार के इश्क के चर्चे मायानगरी में चर्चा का विषय बनते थें। उस समय यह जोड़ी कॉफी हिट भी मानी जाती थी, लेकिन अचानक ही कुछ ऐसा हुआ कि ये दोनों अलग हो गए।
रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने कई हिट फिल्में भी दी हैं और उस समय यह जोड़ी लोगों को बहुत पसंद भी थी। रवीना और अक्षय सगाई भी करने वाले थे, लेकिन इन दोनों का प्यार परवान तो चढ़ा मगर अचानक इनकी सगाई टूट गई और ये दोनों हमेशा के लिए अलग हो गए। उन पन्नों को भूल चुकी एक्ट्रेस रवीना ने एक बार फिर अक्षय के साथ टूटी सगाई पर बात की हैं।
रवीना टंडन ने कहा- उन पन्नों को भूल चुकी हूं
बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री रवीना टंडन ने अक्षय से ब्रेकअप की बात पर कहा कि ”वे अपनी जिंदगी के उन पन्नों को भुला चुकी हैं। ‘एएनआई’ पॉडकास्ट शो में रवीना टंडन ने कहा कि “अभी भी यह चीज गूगल पर सामने आ जाती है और ऐसे आती है जैसे कि इस सगाई में जो भी लोग शामिल रहे हों, उनके बीच एक युद्ध हुआ हो।
और पढ़िए – Gadar 2 में मचेगा जबरदस्त धमाल, सनी देओल को टक्कर देगा ये खूंखार विलेन
हैलो, एक बार जब मैं उनकी (अक्षय) की जिंदगी से बाहर निकल आई तो मैं किसी और को डेट कर रही थी और वह किसी और को डेट करने लगे थे, तो फिर कहां से जलन आएगी?”
हर कोई जिंदगी में आगे बढ़ जाता है- रवीना टंडन
इसके बाद रवीना कहती हैं कि “मोहरा के दौरान हमारी जोड़ी हिट थी और अभी भी जब हम कभी एक-दूसरे से पब्लिकली टकराते हैं, तो हम सब खुशी से मिलते हैं और बात करते हैं। हर कोई जिंदगी में आगे बढ़ जाता है और लड़कियां कॉलेज में हर हफ्ते बॉयफ्रेंड बदलती हैं, लेकिन एक टूटी सगाई अभी भी मेरे दिमाग में अटकी है, पता नहीं क्यों? सब मूव ऑन कर जाते हैं, लोगों के तलाक होते हैं और वो भी जिंदगी में आगे बढ़ जाते हैं, इसमें कौन सी बड़ी बात है।”
और पढ़िए – Pathaan Breaks Record: ‘पठान’ ने ‘महावीर सिंह फोगाट’ को दी पठखनी, 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
8 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
9 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
10 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
11 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines