हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Rashmika-Vijay की शादी के संगीत नाइट के वीडियोज वायरल, जल्द एक-दूजे के होंगे VIROSH

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा की शादी के संगीत नाइट के वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इन वीडियोज पर फैंस भी अपना प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन
Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding. image credit- social media

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding: पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा की शादी में अब ज्यादा समय नहीं बचा है. कल यानी 26 फरवरी को कपल सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे का हो जाएगा. इस बीच अब विजय और रश्मिका की शादी के संगीत नाइट के वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

संगीत नाइट के वीडियोज वायरल

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर viroshwedding नाम का एक अकाउंट है. इस इंस्टा अकाउंट पर विजय और रश्मिका की संगीत नाइट के कई वीडियोज शेयर किए गए हैं. संगीत नाइट के जो वीडियोज सामने आए हैं, उनमें देखा जा सकता है कि खूब धूमधाम और मस्ती से सब एंजॉय कर रहे हैं.

धमाकेदार रही संगीत नाइट

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि विजय और रश्मिका की शादी की संगीत नाइट बेहद धमाकेदार रही. इस दौरान हर किसी ने खूब एंजॉय किया. वहीं, सामने आए वीडियोज में भी देखा जा सकता है कि जमकर मस्ती हो रही है. इंटरनेट पर वायरल हो रहे इन वीडियोज की पुष्टि न्यूज24 नहीं करता है, लेकिन फैंस और यूजर्स इस पर जमकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं.

विज्ञापन

फैंस लुटा रहे प्यार

गौरतलब है कि विजय और रश्मिका 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. हर किसी को इस शादी का बेसब्री से इंतजार है. सोशल मीडिया पर फैंस और यूजर्स इस शादी के बारे में बातें भी कर रहे हैं. इंटरनेट पर विजय और रश्मिका की शादी की जो भी फोटोज सामने आ रही हैं. फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

विजय और रश्मिका की शादी

बता दें कि लंबे समय से विजय और रश्मिका को लेकर चर्चा थी कि दोनों रिलेशन में हैं और सीक्रेटली एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों में से किसी ने भी इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. इस बीच अब कपल ने खुद ही अपनी शादी का ऐलान करके फैंस को ये खुशखबरी दी. विजय और रश्मिका की शादी की न्यूज सुनने के बाद हर कोई खुश नजर आया.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- शादी से पहले Rashmika Mandanna को सास ने दिया खास तोहफा, Vijay Deverakonda की मां ने रस्मों-रिवाजों को दी अहमियत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola