Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं. सोशल मीडिया पर उनके फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक बड़ा फैसला किया है. शादी के बाद कपल अपने फैंस का मुंह मीठा कराने वाले हैं. कपल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटोज शेयर की हैं. इनमें उन्होंने बताया कि वो 21 शहरों और 16 मंदिरों में मिठाई बंटवाने वाले हैं. चलिए आपको भी बताते हैं विजय और रश्मिका अपनी शादी की मिठाई किस-किस जगह बांटने वाले हैं.
फैंस के लिए सरप्राइज
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी से फैंस काफी खुश हैं. वहीं अब अपनी शादी की खुशियों में शामिल करने के लिए रश्मिका और विजय ने फैंस के लिए भी खास सरप्राइज प्लान किया है. कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की है. रश्मिका और विजय ने पोस्ट में लिखा, ‘आप हमेशा से हमारी यात्राओं और हमारे प्यार का हिस्सा रहे हैं. आप सभी के साथ अपनी शादी का जश्न मनाना हमारे लिए बेहद खुशी की बात होगी.’
यह भी पढ़ें: Box Office Collection: The Kerala Story 2 ने दूसरे दिन O Romeo को दी पटखनी, जानें कितनी की कमाई
लिस्ट की शेयर
कपल ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘भारत में उत्सव मिठाई और खाने के साथ मनाया जाता है. इसलिए 1 मार्च को हम प्यार और मिठाइयों से भरे ट्रक पूरे देश में भेज रहे हैं ताकि अपने जीवन के इस खास पल को आप सभी के साथ साझा कर सकें. हम देश भर के कई मंदिरों में अन्नदान करेंगे. आप सभी का आशीर्वाद चाहते हैं. प्यार के साथ, विजय और रश्मिका.’
कहां-कहां बांटी जाएंगी मिठाई?
वहीं अगली पोस्ट में कपल ने उन राज्यों की लिस्ट शेयर की जहां वो मिठाई बांटी जाएंगी. इनमें उत्तर प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना, दिल्ली, चंडीगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिल नाडु, पुदुचेरी और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं. इन राज्यों के हर 1-2 शहरों में मिठाई बांटी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda की शादी की पोस्ट ने तोड़ा रिकॉर्ड, Virat Kohli को भी पछाड़ा
वहीं मंदिरों की बात करें तो इस लिस्ट में श्री श्री गोविंद धाम मंदिर इस्कॉन (अहमदाबाद), श्री रुकमणि मंदिर (गुवाहाटी), शिवोहम मंदिर (बेंगलुरु), श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर (वृंदावन), श्री श्री राधा राज बिहारी जी मंदिर (रायपुर), गोविंद देव जी मंदिर (जयपुर), श्री चामुंडेश्वरी मंदिर (मैसूर) और राधा कृष्ण मंदिर (बेंगलुरु) शामिल है.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines