---विज्ञापन---

राज कपूर संग रोमांटिक सीन से क्यों घबराईं थीं Hema Malini? बरसों बाद खुद किया रिवील

Hema Malini: आज भी एक्ट्रेस हेमा मालिनी से जुड़े कुछ किस्से ऐसे हैं, जिनके बारे में या तो लोग नहीं जानते या फिर बहुत कम लोगों को इनके बारे में पता है। आज एक ऐसा ही किस्सा हम आपको बताने वाले हैं, आइए जानते हैं...

---विज्ञापन---

Hema Malini: हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल यानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी का कौन दीवाना नहीं है। भले ही आज इंडस्ट्री में कितनी ही टॉप की एक्ट्रेसस हों, लेकिन हेमा मालिनी आज भी लोगों के दिलों पर राज करती हैं। हालांकि, आज भी एक्ट्रेस से जुड़े कुछ किस्से ऐसे हैं, जिनके बारे में या तो लोग नहीं जानते या फिर बहुत कम लोगों को इनके बारे में पता है। आज एक ऐसा ही किस्सा हम आपको बताने वाले हैं, आइए जानते हैं…

26 साल बड़े एक्टर के साथ रोमांस

दरअसल, बात उस वक्त की है जब हेमा मालिनी ने अपनी पहली फिल्म की थी। इस फिल्म में हेमा मालिनी ने अपने से 26 साल बड़े एक्टर के साथ रोमांस किया था और इसके लेकर वो बहुत ही नर्वस भी थीं। बता दें कि हेमा मालिनी ने साल 1968 में फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से डेब्यू किया था। इस फिल्म में हेमा के साथ राज कपूर नजर आए थे और हेमा, राज के साथ रोमांटिक सीन करने में झिझक रही थीं।

---विज्ञापन---

40 साल के थे राज कपूर

बता दें कि इसका खुलासा भी खुद हेमा मालिनी ने ही किया है। जी हां, एक बार लहरें रेट्रो को दिए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने इस पर बात की थी और बताया था कि ये पल उनके लिए कैसा था। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि ये पल उनके लिए बेहद अजीब था। हेमा ने बताया था कि जब वो इस फिल्म की शूटिंग कर रही थी तब उनकी उम्र महज 20 साल के आसपास थी और राज कपूर 40 साल के थे।

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

---विज्ञापन---

महेश कौल ने की थी मदद

हेमा ने बताया था कि शूरू में जब वो शूट पर गई तो बहुत घबरा गई थीं। हालांकि डायरेक्टर महेश कौल ने उस टाइम उनकी मदद की और उनकी हेल्प से ही वो किसी भी तरह के रोमांटिक सीन को शूट कर पाई थीं। हेमा ने इस बात को भी माना था कि ग्रेटेस्ट शोमैन के अपोजिट कास्ट होना उनके लिए अजीब था और वो इसके बारे में कुछ भी नहीं कह पाई थी।

फ्लॉप साबित हुई थी फिल्म

बता दें कि वैसे तो पहले ये रोल मुमताज करने वाली थीं, लेकिन फिर इसे हेमा को दे दिया गया था। इस फिल्म में उनके अलावा संजीव कुमार और धर्मेंद्र भी थे। इस फिल्म को लेकर हेमा का कहना था कि राज कपूर के साथ रोमांटिक सीन करना उनके लिए बहुत मुश्किल था। वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Samantha Ruth के पिता Joseph Prabhu कौन? जिनके निधन से सदमे में साउथ इंडस्ट्री

First published on: Nov 29, 2024 08:33 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola