'अरे मुझे टच मत करो', Casting Couch पर Rashmi Desai के खुलासे के बाद इंटरनेट पर मची सनसनी

Rashmi Desai on Casting Couch: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने हाल ही में अपने साथ 16 साल की उम्र में हुए कास्टिंग काउच पर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है।

रश्मि देसाई

रश्मि देसाई

विज्ञापन

Rashmi Desai on Casting Couch: टीवी की दुनिया की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने हाल ही में कास्टिंग काउच के बारे में एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया। उनका कहना है कि जब वो महज 16 साल की थीं, तब उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था। इस दर्दनाक एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए रश्मि ने बताया कि एक शख्स ने उन्हें बेहोश करने की कोशिश की थी, लेकिन वो किसी तरह से वहां से भाग गईं।

रश्मि देसाई का बड़ा खुलासा

रश्मि देसाई का कास्टिंग काउच का अनुभव किसी डरावनी कहानी से कम नहीं था। उन्होंने इस बारे में ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए गए इंटरव्यू में बताया कि एक दिन उन्हें एक इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। जब वो वहां पहुंची, तो देखा कि उस शख्स के अलावा वहां कोई और मौजूद नहीं था। वो उस समय सिर्फ 16 साल की थीं। रश्मि ने बताया कि उस आदमी ने उन्हें बेहोश करने की कोशिश की, लेकिन किसी तरह से वो वहां से भागने में सफल रही।

Advertisment

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मां ने शख्स को जड़ दिया थप्पड़ 

रश्मि के इस खुलासे के बाद एक बार फिर से कास्टिंग काउच की सच्चाई सामने आई, जो इंडस्ट्री के अंदर आम तौर पर छिपा रहता है। हालांकि इसके बाद रश्मि ने तुरंत ये बात जाकर अपनी मां को बताई और उनकी मां ने अगले दिन जाकर उस शख्स को जोरदार थप्पड़ मार दिया। रश्मि ने बताया कि उनकी मां ने उस शख्स को थप्पड़ जड़ते हुए उसे अपनी जगह दिखा दी। रश्मि के मुताबिक ये घटना भले ही सालों पुरानी हो, लेकिन आज भी वो ये सब याद करती हैं और इसे कभी नहीं भूल सकतीं।

सोशल मीडिया पर यूजर्स का रिएक्शन 

रश्मि देसाई के इस खुलासे के बाद कई यूजर्स ने इंस्टेंट बॉलीवुड के पोस्ट पर तरह-तरह के कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा कि एक्ट्रेस ये सबकुछ सिर्फ पब्लिसिटी के लिए कर रही हैं। वहीं एक और यूजर ने लिखा- ‘अरे मुझे टच मत करो ऑन कैमरा…’ वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- मैं किसी तो जज नहीं करता लेकिन जब हुआ था तब क्यों नहीं सामने आकर बोलते।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

रश्मि की पर्सनल लाइफ विवादों में रही

आपको बता दें ‘उतरन’ उन्होंने सीरियल में तपस्या के किरदार से लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई। इसके अलावा रश्मि ने कई टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में भी अभिनय किया है। वो ‘बिग बॉस 13’ में भी नजर आईं, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी और विवादों के कारण खूब सुर्खियां बटोरीं। उनका व्यक्तिगत जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। उन्होंने 2012 में अपने ‘उतरन’ के को-स्टार नंदीश संधु से शादी की, लेकिन चार साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद रश्मि का नाम कई सितारों के साथ जुड़ा, जिनमें से अरहान खान भी थे, जिनके साथ उनका रिश्ता ‘बिग बॉस 13’ में चर्चा का विषय बना रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ