Amitabh Bachchan Apologizes to Fans: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर अपने सोशल मीडिया ब्लॉग्स के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। बिग बी लगातार अपने प्रोजेक्ट्स या लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस को देते रहते हैं। हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने सभी फैंस से माफी मांगी है जो सोशल मीडिया पर अब चर्चा का विषय बन गया है। बिग बी ने ऐसा क्यों किया, चलिए आपको इस रिपोर्ट में बताते हैं।
बिजी शेड्यूल का बिग बी ने किया जिक्र
अमिताभ बच्चन इस समय लोकप्रिय टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के साथ-साथ कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। अपनी ब्लॉग पोस्ट के जरिए फैंस से जुड़ने का बिग बी अक्सर प्रयास करते हैं। हालांकि वो अपने काम के कारण फैंस से बातचीत करने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने फैंस से माफी मांगी है।
अपने ब्लॉग में बिग बी ने लिखा, ‘मेरे शेड्यूल और समय की कमी की वजह से मैं फैंस से पूरी तरह से जुड़ नहीं पा रहा हूं, जिसके लिए मैं खेद जाहिर करता हूं।’ अमिताभ बच्चन ने सभी फैंस को बताया कि भले ही उनकी लाइफ में कई जिम्मेदारियां और काम हों, लेकिन वो अपने फैंस के प्रति अपने दायित्व को कभी नहीं भूलते हैं। इसके बाद पोस्ट में उन्होंने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए आभार जताया। अमिताभ ने लिखा, ‘फैंस की सच्ची मोहब्बत और शुभकामनाओं के कारण मैं खुद को बहुत आभारी और धन्य महसूस करता हूं।’
अमिताभ बच्चन ने शेयर किया पोस्ट
इसके बाद बिग बी ने अपने लाइफस्टाइल में होने वाले कुछ पल भी शेयर किए। उन्होंने कहा, ‘कभी-कभी मुझे गोल्फ खेलने, योगा करने और बस थोड़ी देर के लिए सैर करने का समय मिल जाता है। ये छोटे-छोटे पल मुझे सुकून और बैलेंस देते हैं।’ यानी बिग बी भले ही अपने काम में बहुत बिजी हों लेकिन उन्हें खुद के लिए थोड़ा समय मिल ही जाता है।
बिग बी के आने वाले प्रोजेक्ट्स
अमिताभ बच्चन फिलहाल ‘कल्कि’ के सीक्वल में काम कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ कमल हासन और प्रभास भी शामिल होंगे। हालांकि फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग दीपिका पादुकोण की वजह से रुक गई है। एक्ट्रेस अभी मां बनने के बाद कुछ समय के ब्रेक पर चल रही हैं। दूसरी तरफ बिग बी ने हाल ही में ‘द इंटर्न’ के इंग्लिश रीमेक की पुष्टि की है, जिसमें वो दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।