हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Lock Upp 2 में राम कपूर की पत्नी गौतमी की होगी एंट्री? एक्ट्रेस ने खुद बताई सच्चाई

OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का रिएलिटी शो Lock Upp 2 इन दिनों जमकर देखा जा रहा है. इस शो को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. शो में राम कपूर अपनी आवाज को बेबाकी के साथ रखते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, इसी बीच जब उनकी पत्नी गौतमी कपूर से सवाल किया गया कि क्या वो इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने वाली है. चलिए जानते हैं कि गौतमी  ने क्या कुछ कहा है.

विज्ञापन
Gautami kapoor की लॉकअप 2 में होगी एंट्री?

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो Lock Upp 2 इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. इस शो की हर तरफ चर्चा हो रही है. यह शो 27 जून 2026 को शुरू किया गया था. ‘लॉकअप सीजन 2’ को बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान और सुपरस्टार रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. इस शो में टीवी इंडस्ट्री का एक बड़ा एक्टर भी शामिल हुआ है, जो घर में अपनी बेबाक अंदाज के लिए काफी मशहूर हो रहा है. हम बात कर रहे हैं, एक्टर राम कपूर की, जब से वो इस शो का हिस्सा बने हैं, वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इसी बीच राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर ने भी बात की है कि क्या वो भी लॉकअप 2 शो में शामिल होंगी.

राम कपूर को लेकर गौतमी ने क्या कहा?

राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर को हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था, इस दौरान पैप्स ने उनसे बात की है. इस दौरान ने उन्होंने कहा, ‘मैं उन्हें बहुत सपोर्ट करती हूं. वो काफी मजे भी कर रहे हैं. उन्हें देखकर बहुत मजा आ रहा है.’ लेकिन जब पैपराजी ने गौतमी से ‘लॉकअप 2′ और राम कपूर के सवाल किया कि, क्या वो शो में एंट्री करना चाहेंगी, इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘राम की मर्जी’.

यह भी पढ़ें: सुप्रिया पाठक ने शाहिद कपूर के साथ अपनी बॉन्डिंग पर किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘वह मेरा बेटा नहीं है…’

विज्ञापन

क्या गौतमी कपूर शो में लेंगी हिस्सा?

हालांकि, पैपराजी ने गौतमी कपूर से जब सवाल किया कि क्या वो लॉकअप 2 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर शो का हिस्सा लेंगी, इस सवाल का जवाब देते हुए गौतमी ने साफ कहा की नहीं नहीं, मेरे बच्चों को कौन देखेगा. गौतमी कपूर के इस बयान ने साफ कर दिया है कि वो लॉकअप सीजन 2 का हिस्सा नहीं होने वाली है. क्योंकि उन्हें अपने बच्चों की देखभाल करनी है. इस वक्त राम कपूर भी शो का हिस्सा बने हुए हैं.

यह भी पढ़ें: थिएटर्स के बाद इस OTT पर किस्मत आजमाएगी Chand Mera Dil फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

विज्ञापन

राम कपूर ने लॉकअप 2 किया था बड़ा खुलासा

आपको बता दें कि राम कपूर ने लॉकअप 2 में एक ऐसा खुलासा किया था, जिसने सबको हैरान कर दिया था. उन्होंने कहा था कि शादी से पहले मेरी इमेज एक प्लेबॉय की तरह थी. दरअसल, राम ने यह बात श्रेया कालरा के द्वारा पूछे गए सवाल पर दिया था. श्रेया ने राम से पुराने अफेयर्स और लव लाइफ को लेकर सवाल किया था, जिस पर राम कपूर ने यह जवाब दिया था.

यह भी पढ़ें: स्पाइडर-मैन से भिड़ेंगे इमरान हाशमी, 31 जुलाई को दोबारा रिलीज होगी ये कल्ट क्लासिक फिल्म

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola