स्पाइडर-मैन से भिड़ेंगे इमरान हाशमी, 31 जुलाई को दोबारा रिलीज होगी ये कल्ट क्लासिक फिल्म

बॉलीवुड सुपरस्टार इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन आज हम आपको उनकी एक कल्ट क्लासिक फिल्म के बारे में बताएंगे, जो एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Awarapan Re Release

Awarapan Re-Release: स्पाइडर-मैन से बॉक्स ऑफिस पर भिड़ेंगे इमरान हाशमी, 31 जुलाई को दोबारा रिलीज होगी ये कल्ट क्लासिक फिल्मसुपरस्टार इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं. यह मूवी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस मूवी को लेकर दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. हालांकि, अब मेकर्स फिल्म ‘आवारापन 2’ का पहला पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है. हम बात कर रहे हैं, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ 31 जुलाई को सिनेमाघरों दोबारा रिलीज होने वाली है. हालांकि, इस मूवी का राह आसान नहीं होने वाला है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन’ 31 जुलाई को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इस फिल्म के गाने आज भी लोगों को खुब पसंद आते हैं. अगर आप ‘आवारापन 2’ का इंतजार कर रहे हैं, तो आप 31 जुलाई को फिल्म का पहला पार्ट देख सकते हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘आवारापन’ हॉलीवुड की फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराने वाली है.  दरअसल , यह हॉलीवुड फिल्म 30 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

आवारापन कब हुई थी रिलीज?

आपको बता दें कि फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ को बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार ओपनिंग मिलने वाली है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इमरान हाशमी की ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करने वाली है. यह मूवी साल 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 7.76 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. हालांकि, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 12.18 रुपये छापे थे. फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया था. ‘आवारापन 2’ फिल्म नितिन कक्कड़ डायरेक्टर कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ