300 करोड़ का बजट और 5 से भी ज्यादा स्टार्स… Peddi पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा, ट्रेलर हुआ रिलीज

Peddi Starcast Fees: मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ के स्टार्स की फीस को लेकर चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि इस फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है?

Peddi

Peddi. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Peddi Starcast Fees: मेगास्टार राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ का ट्रेलर आज 18 मई को रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर आते ही चर्चा में आ गया है और साथ ही स्टार्स की फीस के बारे में भी बातें हो रही है क्योंकि इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने मोटा खर्चा किया है. आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए किसे कितनी फीस मिली है?

विज्ञापन

फिल्म ‘पेड्डी’ के स्टार्स की फीस

राम चरण की फीस

विज्ञापन

राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ में उनके अलावा कई स्टार्स ने काम किया है. मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पेड्डी’ के लिए राम चरण की फीस की बात करें तो इस मूवी में काम करने के लिए राम चरण ने 100 करोड़ रुपये की फीस वसूली है. बता दें कि ये उनकी अब तक की सबसे ज्यादा फीस है. इसके पहले उन्होंने ‘आरआरआर’ के लिए 40 करोड़ चार्ज किए थे.

जाह्ववी कपूर की फीस

विज्ञापन

राम चरण के अलावा फिल्म में जाह्ववी कपूर भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म ‘पेड्डी’ में एक्ट्रेस लीड रोल प्ले कर रही हैं इसमें काम करने के लिए उन्होंने 6 करोड़ रुपये की फीस ली है.

दिव्येंदु शर्मा की फीस

विज्ञापन

इसके अलावा फिल्म ‘पेड्डी’ में दिव्येंदु शर्मा भी खास किरदार में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म के लिए दिव्येंदु ने 7 करोड़ रुपये बतौर फीस चार्ज किए हैं.

जगपति बाबू

विज्ञापन

राम चरण की इस फिल्म में जगपति बाबू भी नजर आने वाले हैं. मिली जानकारी की मानें तो इस फिल्म के लिए उन्हें 4 करोड़ रुपये की फीस मिली है.

बोमन ईरानी

विज्ञापन

इस फिल्म में बोमन ईरानी भी अपना जलवा दिखाने वाले हैं. फिल्म के लिए उन्हें 3 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले है. बता दें कि बोमन लंबे समय से फिल्म को लेकर चर्चा में थे.

बुची बाबू सना

विज्ञापन

इसके अलावा फिल्म ‘पेड्डी’ के डायरेक्टर बुची बाबू सना भी चर्चा में हैं. फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए उन्हें 30 करोड़ रुपये फीस मिली है. बता दें कि सभी स्टार्स की फीस सिर्फ और फिल्म का बजट रिपोर्ट्स के आधार पर है और किसी को लेकर भी मेकर्स की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की गई है. साथ ही ट्रेलर रिलीज के बाद फिल्म की चर्चा भी बढ़ गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ