2 घंटे 44 मिनट की वो फिल्म, जिसमें थे 3 सुपरस्टार्स, अब तीनों ही ट्रेडिंग में, जानें क्यों?

South Film Superstars: बॉक्स आफिस पर एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें तीन सुपरस्टार्स थे और अब वो तीनों ही स्टार्स एक साथ चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये तीनों सुपरस्टार्स कौन-कौन हैं?

Leo

Leo. image credit- social media

South Film Superstars: बॉक्स आफिस पर जितनी भी फिल्में रिलीज होती हैं, उनकी बारे में कभी ना कभी कुछ ना कुछ सुनने को मिल ही जाता है. आज हम आपको उस तमिल एक्शन थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें तीन सुपरस्टार्स थे और आज के समय में तीनों ही सुर्खियों में है. अब आपके मन में भी सवाल होगा कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है और इसके स्टार्स क्यों चर्चा में हैं, तो आइए जान लेते हैं…

विज्ञापन

साउथ की पॉपुलर फिल्म ‘लियो’

ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि साउथ की पॉपुलर फिल्म ‘लियो’ है. साल 2023 में रिलीज हुई सुपरहिट तमिल फिल्म ‘लियो’ का कुल बजट लगभग 250 करोड़ रुपये था. वहीं, इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 623 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई थी.

विज्ञापन

थलापति विजय, संजय दत्त, और तृषा कृष्णन

इस फिल्म की खास बात ये थी कि इसमें थलापति विजय, संजय दत्त, और तृषा कृष्णन जैसे तीन सुपरस्टार्स थे. अब ये तीनों ही किसी ना किसी वजह को लेकर चर्चा में हैं. अगर आप भी इनके पीछे की वजह जानना चाहते हैं, तो बता देते हैं कि थलापति विजय ने हाल ही में चुनाव जीता है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर अभी भी एक्टर की बातें हो रही हैं.

संजय और तृषा

वहीं, अगर संजय दत्त की बात करें तो संजय दत्त इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ”आखिरी सवाल” को लेकर सुर्खियों में हैं. हालांकि, पॉजिटिव रिस्पॉन्स के बाद ये फिल्म उम्मीद के हिसाब से कमाई नहीं कर पाई है. वहीं, अगर तृषा कृष्णन की बात करें तो तृषा कृष्णन भी इन दिनों अपनी फिल्म ‘करुप्पु’ को लेकर चर्चा में है, जो हाल ही में रिलीज हुई है.

विज्ञापन

विजय और तृषा

इसके अलावा विजय और तृषा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में है. सोशल मीडिया पर चर्चा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया है. साथ ही विजय अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में हैं क्योंकि विजय की उनकी वाइफ से तलाक की चर्चा चल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ