Video: Ram Charan की 'द इंडिया हाउस' के सेट पर बड़ा हादसा, टंकी फटने से क्रू मेंबर्स घायल

The India House Set Accident: सुपरस्टार राम चरण के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनने वाली फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर पानी की टंकी फटने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में क्रू मेंबर्स घायल हो गए हैं।

Image (2)

राम चरण की फिल्म के सेट पर हादसे में क्रू मेंबर्स घायल हो गए हैं। Photo Credit- X

The India House Set Accident: साउथ सुपरस्टार राम चरण ‘गेम चेंजर’ के बाद अपनी प्रोडक्शन फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, जिसमें एक्टर निखिल सिद्धार्थ लीड रोल में हैं। इस बीच खबर है कि फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में क्रू मेंबर्स समेत एक छायाकार घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब सेट पर पानी की टंकी अचानक फट गई, जिसके बाद सेट पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। हादसा हैदराबाद के बाहरी एरिया में स्थित शमशाबाद इलाके के पास हुआ है। सेट पर ‘द इंडिया हाउस’ के लिए एक सीन फिल्माया जा रहा था। उसी वक्त ये हादसा हुआ और शूटिंग बाधित हो गई।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर आया वीडियो

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेलुगु स्क्राइब नाम के एक एक्स पेज ने वीडियो शेयर किया है, जो राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह सेट पर सिर्फ पानी ही पानी है। बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। सेट पर मौजूद लोग फटाफट महंगे कैमरा और लाइटिंग उपकरण को पानी में बहने से बचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

असिस्टेंट कैमरामैन गंभीर घायल

वीडियो को जारी करते हुए कैप्शन दिया गया है कि साउथ एक्टर निखिल सिद्धार्थ की फिल्म ‘द इंडिया हाउस’ के सेट पर शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। हैदराबाद के पास समुद्र के सीन शूट किए जा रहे थे, उसी वक्त पानी का टैंक फट गया जिसके चलते पूरे लोकेशन में पानी भर गया। इस हादसे में असिस्टेंट कैमरामैन गंभीर रूप से घायल हो गया है,जबकि अन्य क्रू मेंबर्स भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन

घायलों का इलाज जारी

तेलुगु समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में गंभीर घायल असिस्टेंट कैमरामैन समेत अन्य क्रू मेंबर्स को मौके पर हैदराबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। पानी का टैंक अचानक कैसे फट गया इसकी जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन

‘द इंडिया हाउस’ के बारे में

गौरतलब है कि राम चरण के प्रोडक्शन हाउस में बनने वाली ‘द इंडिया हाउस’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें निखिल सिद्धार्थ और सई मांजरेकर लीड रोल में हैं। इसके अलावा फिल्म में अनुपम खेर का भी अहम किरदार होने वाला है। इस फिल्म को राम चरण के प्रोडक्शन हाउस के तहत बनाया जा रहा है, जिस राम वामसी कृष्णा डायरेक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ