शादी के बाद Rakul Preet Singh की पहली रसोई, ससुराल वालों के लिए बनाई खास डिश

Rakul Preet Singh First Rasoi: एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने शादी के बाद अपनी पहली रसोई की रस्म पूरी की। इस दौरान उन्होंने अपने ससुराल वालों के लिए खास स्वीट डिश बनाई जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की है। उनकी स्टोरी पर फैंस भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Rakul Preet Singh First Rasoi

Rakul Preet Singh First Rasoi. Photo Credit- Instagram

विज्ञापन

Rakul Preet Singh First Rasoi: बॉलीवुड के क्यूट कपल रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) और जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) अब पति-पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने 21 फरवरी को गोवा में शादी रचाई थी। 23 फरवरी को कपल मुंबई लौटा है। इस दौरान भगनानी की फैमिली ने अपनी बहू रकुल का जोर-शोर से स्वागत किया। वहीं रकुल ने भी अपने फर्ज को निभाते हुए चौका चरधाना की रस्म पूरी की। उन्होंने अपने सुसराल वालों के लिए खास स्वीट डिश बनाई जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है।

Advertisment

पहली रसोई में बनाई ये स्वीट डिश

जाहिर है कि शादी के बाद ससुराल में बहू की चौका चरधाना की रस्म होती है। इस रस्म को रकुल ने भी बखूबी निभाया। एक्ट्रेस ने अपनी पहली रसोई में स्वीट डिश बनाई जिसमें उन्होंने हलवा बनाया है, इसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर भी शेयर की है। तस्वीर में रकुल ने हलवा की फोटो दिखाई है, जिसे उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

रकुल प्रीत की इंस्टा स्टोरी पर फैंस के भी खूब रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘रकुल आपको शगुन में क्या मिला है।’ वहीं दूसरे यूजर ने पूछा, ‘परफेक्ट पंजाबी फूड।’ इस तरह से फैंस रकुल की तस्वीर पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने शेयर की वेडिंग एल्बम

बता दें कि रकुल प्रीत ने हाल ही में अपनी वेडिंग एल्बम भी शेयर की थी। तस्वीरों में एक्ट्रेस के कलीरे से लेकर फैमिली फोटोग्राफ तक देखने को मिली थी। रकुल और जैकी की क्यूट कैमिस्ट्री को देखने के बाद फैंस भी उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। वहीं फैमिली फोटो में भी दोनों का शानदार बॉन्ड देखने को मिल रहा है। तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया, ‘हमने हमेशा एक फेयरीटेल वाली शादी का सपना देखा और इसे सच बनाने के लिए @taruntahiliani को धन्यवाद…’

विज्ञापन

वेडिंग आउटफिट में खूबसूरत दिखीं रकुल

रकुल ने अपने कैप्शन में आगे लिखा, ‘आपने हमारे कपड़ों के जरिए से हमारी पर्सनैलिटी को इतनी खूबसूरती से कैद किया है। आपके लिए प्यार और केवल प्यार और आपकी टीम ने हमें और हमारे परिवारों को दी गई ब्लेसिंग के लिए मंशा को खास थैंक्यू।’ गौरतलब है कि रकुल और जैकी ने अपनी शादी के मौके पर तरुण तहिलियानी की डिजाइन की हुई वेडिंग आउटफिट पहनी थी। रकुल के लहंगे को बड़ी बारीकी के साथ डिजायन किया गया था जिसमें डाइमेन्शनल फूल और आइवरी से लहंगा बना है। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ