Rakhi Sawant on Maharashtra Cyber Police: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत कभी पर्सनल तो कभी प्रोफेशनल किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में आ जाती हैं। बीते दिनों उन्हें महाराष्ट्र साइबर सेल की तरफ से समन जारी किया गया था। इसके पीछे का कारण समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ से जुड़ा था, जिस पर आजकल काफी विवाद छिड़ा हुआ है। समन मिलने के बाद राखी सावंत ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उन्होंने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने किसी को गाली नहीं दी। वो एक आर्टिस्ट हैं। पैसे देकर बुलाया गया था तो उन्होंने इंटरव्यू दिया था। अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
राखी ने क्या कहा वीडियो में?
राखी सावंत का वीडियो सेलिब्रिटी इंस्टा पेज विरल भयानी ने शेयर किया है, जिसमें ड्रामा क्वीन महाराष्ट्र साइबर सेल की तरफ से मिले समन पर बातचीत करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में राखी कहती हैं, ‘मुझे समन भेजने का कोई मतलब नहीं है दोस्तों… आप मुझे वीडियो कॉल करो मैं आपको सारे सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हूं। मैं एक आर्टिस्ट हूं, मुझे पैसे देकर इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था और मैंने इंटरव्यू किया है।’
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef के 5 सेलेब्स, जो शो में नहीं देखना चाहते एक-दूसरे की शक्ल!
मैं भिखारन हूं, मेरे पास पैसे नहीं
वीडियो में राखी आगे कहती हैं, ‘मैंने किसी को गालियां नहीं दी हैं। इसलिए मुझे समन भेजने का कोई मतलब नहीं है। जो रेप केस, 5-10 साल के महिलाओं के जो लंबित मामले हैं, पहले उन्हें सॉल्व करो। मैं तो भिखारन हूं, मेरे पास एक रुपया भी नहीं है कि मैं आपको दे सकूं। मैं सच कह रही हूं। दुबई में रहती हूं लेकिन मेरे पास कोई काम नहीं है। क्या करोगे मुझे बुलाकर?’
राखी सावंत आगे कहती हैं, ‘रोज लड़कियों के रेप हो रहे हैं। तरस खाओ उन लड़कियों पर..उनके पेरेंट्स पर.. उनके क्रिमनल को सजा दो। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है। हमने तो कोई गुनाह नहीं किया है। हम व्हाइट कॉलर हैं।’
किस मामले में मिल रहा समन?
गौरतलब है कि समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में राखी सावंत भी शामिल हो चुकी हैं। रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia) के बेतुके बयान के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल एक्शन लेने के पूरे मूड में है। शो में बतौर गेस्ट शामिल हुए सेलेब्स को समन जारी किया जा रहा है। इसी सिलसिले में राखी सावंत को समन भेजा गया है। उन्हें 27 फरवरी को अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है। जबकि रणवीर अल्लाहबादिया और आशीष चंचलानी को 24 फरवरी को बयान दर्ज कराने होंगे।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
19 mins agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 hr agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
2 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines