Celebrity MasterChef के 5 सेलेब्स, जो शो में नहीं देखना चाहते एक-दूसरे की शक्ल!

Celebrity MasterChef: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में सेलेब्स को अक्सर ही टीम चैलेंज फेस करना पड़ता है। आज हम आपको 5 ऐसे सेलेब्स के बारे में बताएंगे जो शो के दौरान एक-दूसरे को देखना या फिर उनके पार्टनर बनना नहीं चाहते हैं।

celebrity masterchef 5 celebrities fight with each others name list here

Celebrity MasterChef File Photo

Celebrity MasterChef: फराह खान, शेफ विकास खन्ना और शेफ रणवीर बरार का कुकिंग शो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इन दिनों दर्शकों का काफी ध्यान खींच रहा है। शो में इस वक्त 10 सेलिब्रिटी कुक्स शामिल हैं, जो अपनी कुकिंग से एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि कुछ सेलिब्रिटी कुक्स खाना बनाने के अलावा झगड़ा भी कर रहे हैं। उनकी तू तू-मैं मैं से दर्शकों को फुल मसाला मिल रहा है। आज हम आपको 5 सेलेब्स के बारे में बताएंगे जिनकी इस शो में बिल्कुल नहीं बनती है। ये शो के दौरान आपस में एक-दूसरे की शक्ल भी नहीं देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

बिग बॉस में पलटा कुकिंग शो

कहते हैं ना कि ‘जहां चार बर्तन होते हैं, वो आपस में टकराते ही हैं।’ कुछ ऐसा ही सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में देखने को मिल रहा है। इस शो में सेलिब्रिटीज जिस तरह आपस में झगड़े कर रहे हैं, उसे देखकर आपको भी बिग बॉस का घर याद आए जाएगा। शो के दौरान जिन सेलिब्रिटी के सबसे ज्यादा झगड़े होते हैं वह अर्चना गौतम, निक्की तंबोली, उषा नाडकर्णी, राजीव अदातिया और कबिता सिंह हैं।

विज्ञापन

एक-दूसरे को नहीं देखना चाहते

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में निक्की तंबोली और अर्चना गौतम इस हफ्ते के हाइलाइटेड चेहरे रहे। वैसे तो दोनों की आपस में बिल्कुल नहीं बनती है। पिछले टास्क में दोनों पार्टनर थे, और उन्हें आपस में काफी झगड़ते हुए देखा गया था। किस्मत से दोनों की डिश एक जैसी और स्वादिष्ट बन गई थी जिसके बाद फराह खान ने उन्हें ‘Soul Sisters’ का टैग दे दिया था।

विज्ञापन

शो के टॉम एंड जैरी कौन?

निक्की तंबोली और अर्चना गौतम के अलावा राजीव अदातिया और कबिता सिंह की आपस में बिल्कुल नहीं बनती है। ये बात अलग है कि दोनों को पिछले कुछ टास्क से पार्टनर बनना पड़ रहा है। फराह खान ने दोनों को ‘टॉम एंड जैरी’ तक कह दिया है। राजीव और कबिता कुकिंग के दौरान जब साथ आते हैं, उनके बीच काफी तू तू-मैं मैं होती है।

विज्ञापन

इसके अलावा उषा नाडकर्णी का नाम लिस्ट में शामिल है। वैसे तो उषा ताई इस शो की सबसे सीनियर सेलिब्रिटी हैं लेकिन अर्चना गौतम के साथ उनकी बिल्कुल नहीं बनती है। उषा ताई शो के दौरान कई बार कहती दिखी हैं कि अर्चना बहुत चिल्लाती है, जिससे उनका दिमाग खराब हो जाता है। उनके बिहेवियर से साफ पता चलता है कि वह शो में अर्चना को अपना पार्टनर बिल्कुल नहीं बनाना चाहती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ