32 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे 'रजनीकांत-अमिताभ'! इस फिल्म में बनेगी थलाइवा-महानायक की जोड़ी?

Rajinikanth and Amitabh Bachchan Movies

Rajinikanth and Amitabh Bachchan Movies

Rajinikanth and Amitabh Bachchan Movies: सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ हाल ही में रिलीज हुई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अलग ही तूफान मचा रखा है। फैंस को फिल्म बेहद पसंद आ रही है और फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है।

विज्ञापन

रजनीकांत ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म से हर तरफ भूचाल ला दिया है और ये साबित कर दिया है कि आज भी उनका स्टारडम बिल्कुल भी ठंडा नहीं पड़ा है। वहीं, अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

विज्ञापन

इस फिल्म में बनेगी थलाइवा-महानायक की जोड़ी? 

ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘जेलर’ के बाद अब फैंस को रजनीकांत की अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी अगली फिल्म ‘170’ हो सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म में थलाइवा के साथ अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को भी कास्ट किया गया है। थलाइवा यानी रजनीकांत की फिल्म में अमिताभ बच्चन की एंट्री फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आती है।

विज्ञापन

ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई

ईटाइम्स की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत की फिल्म में अमिताभ बच्चन और थलाइवा के बीच जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा। हालांकि अभी तक इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसको लेकर सिर्फ चर्चाएं हो रही है। एक्टर्स या फिल्ममेकर ने इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। बताते चलें कि 32 साल पहले अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने एक साथ स्क्रीन शेयर की थी। दोनों की जोड़ी को फैंस ने जबरदस्त प्यार दिया था।

विलेन के रोल में दिखेंगे अमिताभ बच्चन- रिपोर्ट्स

इसके साथ ही खबरों की मानें तो रजनीकांत की फिल्म ‘170’ में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन विलेन के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म टीजे गनान्वल के निर्देशन में बन रही है और इस फिल्म में रजनीकांत पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसकी कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ