Rajat Dalal ने नेशनल टीवी पर कबूले गुनाह, क्या कानून लेगा एक्शन?

Rajat Dalal Confessions: रजत दलाल ने ‘बिग बॉस 18’ में कुछ शॉकिंग खुलासे किए हैं। उन्होंने बचपन में क्या गुनाह किया था अब वो पूरी दुनिया को पता चल चुका है।

Rajat Dalal Confessions

Rajat Dalal Confessions

Rajat Dalal Confessions: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में जो कंटेस्टेंट सबसे तेजी से पॉपुलर हो रहा है वो रजत दलाल हैं। जब से रजत दलाल बिग बॉस के मैदान में उतरे हैं उन्होंने बड़े-बड़े स्टार्स की छुट्टी कर रखी है। उनका अग्रेशन तक फैंस को पसंद आ रहा है। चाहे गेम में उनकी पलटियां हो या फिर उनकी गाली-गलौज, दर्शक रजत की पर्सनालिटी को पसंद कर रहे है। लेकिन अब रजत दलाल का असली चेहरा दर्शकों के सामने आ गया है। उन्होंने अपने कई गुनाह नेशनल टेलीविजन पर कबूल कर लिए हैं।

विज्ञापन

ऑन कैमरा रिकॉर्ड हुए रजत के कन्फेशन

अब तक कई बार आपने बाकी कंटेस्टेंट्स के मुंह से सुना होगा कि रजत दलाल पर कई केस चल रहे हैं। खुद रजत भी इस बात पर हामी भर चुके हैं और ये भी रिवील कर चुके हैं कि वो जेल तक में रहकर आए हैं। उन पर कौन-से बड़े-बड़े आरोप हैं वो तो दुनिया जानती है, लेकिन उन गुनाहों का क्या जो दुनिया की नजरों से अभी तक छिपे हुए हैं। रजत की दबंगई कई बार शो में देखने को मिली है। हर कोने में कैमरे होने के बावजूद वो कभी विवियन डीसेना तो कभी अविनाश मिश्रा पर चढ़ते नजर आते हैं। तो सोचिए जहां कैमरा का खौफ नहीं है तो ऑफ कैमरा क्या ही होता होगा।

विज्ञापन

मम्मी और बहन के लिए की हदें पार

अब इसका जवाब खुद देश के लिए कई मैडल जीत चुके रजत दलाल ने दे दिया है। शो में हुई गरमा-गर्मी के बाद रजत दलाल ने अपनी शेखी मारते हुए नेशनल टीवी पर कुछ ऐसे गुनाह कबूल कर लिए हैं जिसके बाद वो न सिर्फ दर्शकों की नजरों में आसमान से जमीन पर आएंगे, बल्कि उन्हें कानूनी पचड़े में भी फंसना पड़ सकता है। रजत ने अपने 2 बड़े गुनाहों का खुलेआम खुलासा किया है। पहले उन्होंने अपनी मम्मी का किस्सा सुनाया और फिर बहन का।

विज्ञापन

कभी टांगें तोड़ी कभी जमकर पीटा

रजत दलाल के कुछ लोगों के सामने शो पर सरेआम कहा, ‘मेरी मम्मी शारीरिक काम में तुम जैसी 10 की बैंड बजा देंगी। तुम्हारी जैसी सांस लेती घूमेंगी। मेरी मम्मी ने कभी हॉस्पिटल के दर्शन नहीं किए होंगे और तुम 10 बीमारियां लेकर घूम रहे हो। 12 फुट का गड्ढा मेरी मम्मी ने अकेले मिट्टी डालकर भर दिया था। एक दिन एक आदमी ने मजे-मजे में बोल दिया, काम निपट जाए तो हमारे यहां काम निपटा देना। उस आदमी की दोनों टांगे टूट गई थीं गली में।’ इतना ही नहीं रजत ने आगे कहा- ‘जब मैं छठी क्लास में था तो एक लड़के ने मेरी बहन को छेड़ा था लेटर लिखकर, वो आज तक बेड रेस्ट पर है।’ अब उनके इस सब खुलासों के बाद क्या कोई बड़ा एक्शन लिया जाता है या नहीं? ये सवाल सभी दर्शकों के मन में उठ रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ