Malaika Arora के लिए पैसों से कीमती क्या? बोलीं- 'दुनिया कंफ्यूज करती है...'

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने ब्रेकअप के बाद अपनी जिंदगी की सबसे कीमती चीज को लेकर खुलासा किया है। कुछ है जो एक्ट्रेस के लिए पैसों और दौलत-शोहरत से भी जरूरी है।

Malaika Arora

Malaika Arora

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं। उनके मन में क्या चल रहा है? ये जानने के लिए फैंस अक्सर एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम खंगाल लेते हैं। मलाइका अरोड़ा अपने दिल की छोटी से छोटी बात इशारों-इशारों में सबको बता देती हैं, बस उनके इशारे समझ आने चाहिए। ब्रेकअप से पहले एक्ट्रेस ने लोगों को हिंट देने शुरू कर दिए थे कि कुछ तो गड़बड़ चल रही है। वहीं, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के कन्फर्म करने से पहले ही मलाइका अपने चाहने वालों को घुमा-फिराकर सच बता चुकी थीं।

विज्ञापन

मलाइका के लिए क्या है सबसे कीमती?

आज-कल वो अपने दिल का हाल भी बयां कर रही हैं। इसी बीच अब मलाइका अरोड़ा का एक और पोस्ट लोगों की नजरों में आ गया है। अब एक्ट्रेस जिंदगी में किसी कीमती चीज की बात करते हुए नजर आ रही हैं। लेकिन ये न तो प्यार है और न ही पैसा, न खाना है और न ही सोना। तो अब अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा के लिए क्या सबसे कीमती हो गया है? अब एक्ट्रेस ने खुद उसका खुलासा कर दिया है। वैसे कुछ ही दिनों पहले मलाइका ने रिवील किया था उनकी जिंदगी में अब क्या चल रहा है।

विज्ञापन

दुनिया कैसे करती है कंफ्यूज?

टीशर्ट पर लिखा टेक्स्ट मलाइका फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। जिस पर लिखा था- ‘मैं बोरिंग हूं, मैं सिर्फ पैसा कमाती हूं और घर लौट आती हूं।’ अब मलाइका अरोड़ा ने एक और खास पोस्ट शेयर किया है। अब उन्होंने बताया है कि उनके लिए पैसों से भी कीमती क्या है? कुछ देर पहले मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘आपके पास सबसे मूल्यवान संपत्ति पैसा नहीं है। ये आपकी उस दुनिया में क्लियर सोचने की क्षमता है जो आपको भ्रमित करने के लिए बनाई गई है। मानसिक स्पष्टता ही धन है।’

Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: 35 साल के एक्टर का शादी से पहले निधन, कैंसर से मौत होने पर गम में डूबी मंगेतर

क्या है मलाइका के पोस्ट का मतलब?

अब मलाइका यहां किस मेंटल क्लैरिटी की बात कर रही हैं वो तो फैंस भी जानना चाहते हैं। फिलहाल ऐसा लग रहा है जैसे मलाइका का ध्यान मेंटल हेल्थ पर है और वो ब्रेकअप के बाद सब कुछ ठीक से सोच-समझकर करना चाहती हैं। अब मलाइका का ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस की इस बात से फैंस भी सहमत नजर आएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ