IIT-NEET का 'प्रेशर कुकर', जिसमें पिसते हैं लाखों बच्चे, ये 5 फिल्में दिखाती हैं शिक्षा व्यवस्था का काला सच, देखें लिस्ट

IIT-NEET Related Movies: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में IIT NEET जैसे कठिन एग्जाम्स और उनकी प्रेपरेशन पर कई फिल्में बनीं हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की पोलपट्टी खोलती है. आइए जानते हैं उनके बारे में.

Best movies on Indian education system
1 / 8
Best movies on Indian education system

IIT-NEET Related Movies: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में IIT NEET जैसे कठिन एग्जाम्स और उनकी प्रेपरेशन पर कई फिल्में बनीं हैं, जो शिक्षा व्यवस्था की पोलपट्टी खोलती है. आइए जानते हैं उनके बारे में.  

विज्ञापन

IIT-NEET की खतरनाक परीक्षाएं

IIT-NEET की खतरनाक परीक्षाएं2 / 8

भारत में IIT NEET की परीक्षाएं बहुत कठिन होती हैं. बच्चे अपना बचपन छोड़, अपना पूरा समय इन परीक्षाओं की तैयारी में लगा देते हैं, फिर भी परीक्षाएं नहीं निकलतीं. इस प्रेशर कुकर वाली स्थिति में खराब शिक्षा व्यवस्था घाव पर नमक का काम करती है.

विज्ञापन

एग्जाम पर बनीं फिल्में

एग्जाम पर बनीं फिल्में3 / 8

भारतीय सिनेमा में एग्जाम और बच्चों की तैयारी पर कई फिल्में और सीरीज बनीं हुई हैं. आइए जानते हैं उन खास फिल्मों के बारे में, जो भारत की शिक्षा व्यवस्था को पूरी पारदर्शिता के साथ दिखाते हैं.

3 इडियट्स

  3 इडियट्स 4 / 8

यह आमिर खान की सुपरहिट फिल्म है. फिल्म दिखाती है कि कैसे शिक्षा का मतलब सिर्फ नंबर और रैंक बन गया है. बच्चे अपनी रुचि के बजाय इंजीनियरिंग या डॉक्टरी पढ़ने को मजबूर होते हैं। “पढ़ाई नहीं, समझना जरूरी है” कि फिल्म का यह संदेश आज भी बहुत प्रासंगिक है.

विज्ञापन

कोटा फैक्ट्री

कोटा फैक्ट्री5 / 8

इस सीरीज को ब्लैक एंड व्हाइट में बनाया गया है, जिसमें राजस्थान के कोटा शहर की कोचिंग लाइफ दिखाई गई है. इसमें IIT और NEET की परीक्षाओं में आने वाली चुनौतियों को दिखाया गया है, जिससे कई बच्चों ने रिलेट किया.

व्हाई चीट इंडिया

व्हाई चीट इंडिया6 / 8

इमरान हाशमी की यह फिल्म भारत में कोचिंग माफियाओं के ऊपर है, जिसमें एजुकेशन स्कैम और बच्चों के ऊपर पड़ रहे प्रेशर के बारे में बताया गया है. परीक्षा में धोखाधड़ी, पेपर लीक और पैसों के दम पर डिग्री बेचने जैसी समस्याओं के बारे में दिखाया गया है.

विज्ञापन

सेटर्स

सेटर्स7 / 8

इस फिल्म में शिक्षा व्यवस्था के पीछे चल रहे संगठित अपराधों के बारे में दिखाया गया है, जैसे कि कॉपिंग रैकेट आदि. इसमें दिखाया गया है कि कैसे हाई-टेक गैजेट्स और दलालों के जरिए मेडिकल और इंजीनियरिंग की सरकारी सीटों की बोली लगाई जाती है.

मेडिकल ड्रीम्स

मेडिकल ड्रीम्स 8 / 8

यह सीरीज विशेष रूप से NEET परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के जीवन को करीब से दिखाती है. मेडिकल कॉलेज में एक सीट पाने के लिए बच्चे अपने दिन रात एक कर देते हैं. फिर भी पेपर लीक जैसी समस्याएं उन्हें कितना परेशान कर सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन