Pushpa 2 ने चौथे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, फिल्म की झोली में हुई 100 करोड़ से भी ज्यादा की बारिश

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4 (early estimates): साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। फिल्म ने चार दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट रखा है। आइए जानते हैं इसकी चौथे दिन की कमाई?

Pushpa 2

Pushpa 2

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 4 (early estimates): साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काट रही है। फिल्म ने रिलीज होते ही टिकट खिड़की पर तांडव करना शुरू कर दिया था। इस फिल्म से धमाकेदार ओपनिंग की उम्मीद की गई थी, जो इसने पहले ही दिन पूरी भी की। हालांकि फिल्म को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं। अब चौथे दिन इसकी कमाई कैसी है? आइए जानते हैं…

फिल्म ‘पुष्पा 2’ की चौथे दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपनी रिलीज के चौथे दिन 140.00 करोड़ की कमाई की है। हालांकि ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें फेरबदल संभव है, लेकिन फिल्म ‘पुष्पा 2’ अपनी रिलीज के चौथे दिन भी बेहद कमाल की कमाई की है। इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 527.95 करोड़ रुपये हो गई है।

Advertisment
Pushpa 2

Pushpa 2

तीनों दिन की कमाई

वहीं, अगर इस फिल्म के बीते तीन दिनों के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 164.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म ने दूसरे दिन 93.8 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म की तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 119.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

फिल्म ने तोड़े कई रिकॉर्ड

फिल्म ने इन चार दिनों में सबसे ज्यादा कमाई अपनी रिलीज के पहले दिन और चौथे दिन की। ये फिल्म अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और आगे भी ये रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे नहीं हटेगी। इसी के साथ अगर फिल्म की बात करें तो ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही और हर कोई फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू दे रहा है। फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन

मंडे टेस्ट में फेल होगी या पास?

गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज से पहले ही इसको लेकर बज बना हुआ था और लोगों में इसका क्रेज और एक्साइटमेंट साफ देखने को मिल रही थी। फिल्म की रिलीज के बाद भी ये जारी है और उम्मीद है कि फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर गदर काटेगी और खूब नोट छापेगी। वीकेंड पर फिल्म से बड़े कलेक्शन की उम्मीद की गई जो इसने कर दिखाया है। अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म मंडे टेस्ट में फेल होती है या पास?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ