AP Dhillon की 'क्रश' कौन? सिंगर ने मुंबई कॉन्सर्ट में किया रिवील, हसीना के साथ वीडियो भी वायरल

AP Dhillon: मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का हाल ही में मुंबई में कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट में बड़ी तादाद में फैंस पहुचे थे और सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। इस दौरान एपी ने अपनी बचपन की क्रश के बारे में भी बताया।

AP Dhillon, Malaika Arora

AP Dhillon, Malaika Arora

AP Dhillon: मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लो का हाल ही में मुंबई में कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट में बड़ी तादाद में फैंस पहुंचे थे और सोशल मीडिया पर कॉन्सर्ट के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। एपी के इस कॉन्सर्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी पहुंची थीं। एक्ट्रेस ने कॉन्सर्ट में अपने गल्मैर का तड़का लगाया। इंटरनेट पर इसके भी कई वीडियो सामने आए हैं। हालांकि इस कॉन्सर्ट में एपी ने अपनी क्रश के बारे में भी रिवील किया। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं सिंगर के ‘बचपन की क्रश’?

एपी ने किया रिवील

दरअसल, इस कॉन्सर्ट में जैसे ही मलाइका पहुंचीं, तो हर कोई हैरान रह गया। फैंस भी एक्साइटमेंट के मारे बेहद खुश हो गए। इस कॉन्सर्ट में मलाइका को एपी के साथ स्टेज पर भी देखा गया। दोनों स्टार्स ने खूब लाइमलाइट चुराई। हालांकि इस दौरान एपी ने बताया कि मलाइका उनकी बचपन की क्रश हैं। जैसे ही एपी ने ये रिवील किया, तो सभी ने एक्साइटमेंट में इस पर खुशी जाहिर ही।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

लोगों ने किए कमेंट्स

बता दें कि इसकी जानकारी देते हुए filmygyan ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट पर लोगों ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा कि दोनों को देखकर मजा आ गया। दूसरे यूजर ने लिखा कि मलाइका बहुत सुंदर लग रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि वाह क्या बात है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

गौरतलब है कि इस कॉन्सर्ट से मलाइका और एपी के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो पर फैंस खूब प्यार भी लुटा रहे हैं। इसके अलावा भी दोनों का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें मलाइका और एपी एक-दूसरे को बेहद प्यार से गले लगा रहे हैं। हालांकि इसके बाद मलाइका स्टेज से नीचे चली जाती हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ