Priyanka Chopra: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल बीते दिन उनकी वेब सीरीज सिटाडेल रिलीज हुई थी जिसमें उनके शानदार एक्शन की खूब चर्चा हो रही है। इस वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए एक्ट्रेस भारत भी आईं थी। इस वेब सीरीज में उनके जबरदस्त एक्शन को खूब पसंद किया जा रहा है और उन्हें खूब प्यार भी मिल रहा है।
प्रियंका ने सीरीज की सफलता के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाते हुए प्रमोशन किया और इसके लिए वो भारत भी आई थीं। उस दौरान उन्होंने बॉलीवुड के कई काले चिट्ठों का पर्दाफास किया था और इस वजह से हॉलीवुड का रुख करने की बात भी कही थी।
उनके इस खुलासे के बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने करण जौहर (Karan Johar) पर निशाना साधते हुए प्रियंका का समर्थन भी किया था। अब फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें करण जौहर ने प्रियंका से उनको अपनी शादी में न बुलाने की बात कही है। उनकी इस बात का प्रियंका ने करारा जवाब दिया। जानें क्या कहा उन्होंने।
प्रियंका ने करण जौहर ने कही ये बात Priyanka Chopra
आपको बता दें कि यह वीडियो कॉफी विद करण (Coffee With Karan) का है। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा अपनी बहुत ही प्राइवेट शादी के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका ने बताया कि उन्होंने अपनी शादी में सिर्फ निक के परिवार वालों को और उनके दोस्तों को निमंत्रण देने का फैसला किया था।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
प्रियंका ने कहा, हमारी शादी बहुत ही मजेदार थी, क्योंकि यहां सिर्फ परिवार था, मेरा और उसका। करण ने प्रियंका से उनकी शादी को लेकर सवाल किया की बॉलीवुड से किसी को भी आमंत्रित क्यों नहीं किया गया तो इस पर एक्ट्रेस ने बड़ा ही मजेदार जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘मुझे भी तुम्हारे बहुत से कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया था।’
---विज्ञापन---View this post on Instagram---विज्ञापन---
तेजी से वायरल हो रहा वीडियो
जब से ये वीडियो सामने आया है बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। प्रियंका के फैंस इस वीडियो को हर जगह शेयर कर रहे हैं और उनके बेबाक जवाब की सराहना कर रहे हैं। वीडियो पर फैंस के जमकर रिएक्शन सामने आ रहे हैं, जहां एक शख्स ने कहा, सामान्य तौर पर करण जौहर को तो आमंत्रित नहीं करना चाहिए था। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा, हॉलीवुड में एलेन है और बॉलीवुड में करण।










