हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'बाहुबली' ने लिया 400 करोड़ का रिस्क! ट्रिपल ट्रबल में फंसे Prabhas? आखिर क्या है मामला?

Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म से जुड़ा अब एक बड़ा अपडेट फैंस को परेशान कर रहा है। अगर ऐसा होता है, तो ये प्रभास के लिए बड़ा रिस्क होगा।

विज्ञापन
Prabhas

Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास अक्सर ही किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों अभिनेता अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। प्रभास के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर इस वक्त कई बातें सामने आ रही हैं। इस बीच अब प्रभास से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि एक्टर ने बड़ा रिस्क लिया है। अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर प्रभास ने ऐसा क्या फैसला लिया है? आइए जानते हैं…

400 करोड़ का बड़ा बजट

दरअसल, प्रभास को लेकर ये तो सभी जानते हैं कि एक्टर ‘द राजा साब’ फिल्म से कमबैक करने की तैयारी में हैं और ये एक बड़े बजट की फिल्म है। जी हां, इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस फिल्म को लेकर पहले कहा जा रहा था कि इसमें प्रभास का डबल रोल होने वाला है, लेकिन अब ऐसी जानकारी मिल रही है कि इसमें एक और रोल जुड़ गया है।

क्या प्रभास ने लिया रिस्क?

साउथ की फिल्मों की अगर बात की जाए, तो इन फिल्मों में स्टार्स डबल रोल करना पसंद करते हैं। इस साल प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ रिलीज हुई थी। फिल्म में उनका डबल रोल था और दर्शकों को फिल्म खूब पसंद भी आई थी। हालांकि अब सामने आई Cinejosh पर छपी रिपोर्ट के मुताबिक, हॉरर कॉमेडी फिल्म में प्रभास ट्रिपल रोल में नजर आ सकते हैं। अब फैंस के मन में ये सवाल है कि ऐसा करके प्रभास कोई रिस्क तो नहीं ले रहे हैं?

विज्ञापन

मेकर्स ने नहीं किया कंफर्म

हालांकि अभी तक मेकर्स की तरफ से इसको लेकर कुछ भी कंफर्म नहीं किया गया है, लेकिन अफवाह तो ऐसी ही है। हालांकि इस चर्चा के होने के बाद प्रभास के फैंस में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। दरअसल, लोगों का कहना है कि प्रभास इस फिल्म में पहले ही डबल किरदार में नजर आने वाले हैं और दोनों ही रोल्स में उनके लिए मुश्किल होंगे क्योंकि दोनों में उनका अलग किरदार दिखेगा।

फैंस में नाराजगी

अब भूत वाला रोल भी अगर प्रभास करेंगे तो ये कितना बड़ा रिस्क है, जो प्रभास ले रहे हैं और ये उनके लिए कितना मुश्किल होगा। हालांकि अब लोगों को उम्मीद है कि मेकर्स जल्दी ही इसको लेकर ये साफ कर देंगे कि ये खबर झूठी है या फिर सच में प्रभास ने ये रिस्क लिया है। हालांकि अगर ऐसा सच में हुआ तो ये कहानी एक नया ही मोड़ ले लेगी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के प्राइवेट इवेंट की फीस कितनी? कितनी रकम करते हैं चार्ज?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola