Diljit Dosanjh के प्राइवेट इवेंट की फीस कितनी? कितनी रकम करते हैं चार्ज?

Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दिलजीत के इस कॉन्सर्ट की तमाम फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं।

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर दिलजीत के इस कॉन्सर्ट की तमाम फोटोज और वीडियो मौजूद हैं, जो फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। इन दिनों दिलजीत के गानों का खुमार फैंस के सिर चढ़ बोल रहा है। हर कोई दिलजीत के गानों को सुनता नजर आ ही जाता है। ये तो सभी को पता है कि एक कॉन्सर्ट के लिए दिलजीत मोटी रकम चार्ज करते हैं, लेकिन क्या आपको बता है कि इक प्राइवेट इवेंट के लिए सिंगर कितनी फीस चार्ज करते हैं? आइए जानते हैं…

विज्ञापन

हाई-एस्ट पेस्ड ऑर्टिस्ट हैं दिलजीत

दिलजीत दोसांझ इंडिया के हाई-एस्ट पेस्ड ऑर्टिस्ट में से एक हैं, जो अपने कॉन्सर्ट के लिए मोटी फीस चार्ज करते हैं। वहीं, अगर प्राइवेट इवेंट्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार दिलजीत एक प्राइवेट कॉन्सर्ट के लिए चार करोड़ तक चार्ज करते हैं, जबकि किसी म्यूजिक इवेंट के लिए वो 50 लाख तक की फीस लेते हैं। हालांकि किसी भी म्यूजिक इवेंट के हिसाब से फीस चार्ज की जाती है। उनकी बढ़ती मांग और पॉपुलैरिटी के चलते फैंस में उनको लेकर क्रेज भी बढ़ रहा है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

‘दिल-लुमिनाटी’ टूर चर्चा में

गौरतलब है कि दिलजीत के ‘दिल-लुमिनाटी’ टूर से पहले सिंगर को अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में देखा गया था। ये एक प्राइवेट इवेंट था और कथित तौर पर दिलजीत ने इसके लिए 30 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। दिलजीत की मोटी फीस के बाद अगर उनकी नेटवर्थ की बात करें तो वो भी बेशुमान है। जी हां, दिलजीत के पास बेशुमार दौलत हैं, जो उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर कमाई है।

विज्ञापन

कितनी नेटवर्थ?

रिपोर्ट्स की मानें तो पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के पास लगभग 172 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है। बता दें कि दिलजीत दोसांझ बिजनेस वेंचर्स, टेलीविजन ऍपेरिएंस, सोशल मीडिया और एडोरसमेंट्स से भी मोटी कमाई कर लेते हैं। इसके अलावा दोसांझ ने दो कपड़ों के ब्रांड अर्बन पेंदू और WEARED 6 के लॉन्च के साथ एंटरप्रेन्योरशिप में भी कदम रखा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh)

विज्ञापन

दिल्ली में दिलजीत का जलवा

इस वक्त दिलजीत दोसांझ अपने ‘दिल-लुमिनाटी’ इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं। सिंगर के इस इवेंट में बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे। दिल्ली में दिलजीत के कॉन्सर्ट की वजह से भारी ट्रैफिक भी जाम रहा। सोशल मीडिया पर दिल्ली इवेंट के ना जाने कितने फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। हर कोई इन पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहा है और दिलजीत की तारीफ कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ