Poonam Pandey ही नहीं इस हसीना ने भी खेला Fake Death Stunt, फिर रियल में हो गया कैंसर

Fake Death Stunt: पूनम पांडे से पहले भी खेला गया फेक डेथ स्टंट। इस हसीना ने किया था मरने का झूठा ढोंग। आइए जानते हैं इनके बारे में…

Fake Death Stunt

फेक डेथ स्टंट। फोटो आभार- गूगल

Fake Death Stunt: मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे इन दिनों अपने फेक डेथ स्टंट को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जब से पूनम ने मरने का स्वांग रचा है, तब से उन्हें खूब खरी-खरी सुनने को मिल रही है। ना सिर्फ पूनम पांडे बल्कि एक और हसीना ऐसी है, जिसने अपने मरने का ढोंग किया था।

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, इस लिस्ट में एक और हसीना का नाम शामिल है। आइए जानते हैं कि आखिर कौन है वो एक्ट्रेस जो पूनम की तरह मर कर फिर से जिंदा हो गई?

फिल्म को हिट बनाने के लिए फैलाई फेक डेथ न्यूज

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री मनीषा कोइराला की। मनीषा कोइराला ने भी फेक डेथ स्टंट खेला, जिसकी वजह से उन्हें खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। बता दें कि मनीषा की फेक डेथ की न्यूज कोई जागरुकता फैलाना नहीं था, बल्कि फिल्म को हिट करने के लिए ऐसा किया गया। साल 1995 में महेश भट्ट की फिल्म ‘क्रिमिनल’ रिलीज हुई, जिसको हिट करने के लिए मनीषा के मरने की खबर फैला दी गई।

https://www.instagram.com/p/CV-V14Lp3ct/?hl=en&img_index=2

मनीषा को हुआ ओवरियन कैंसर डायग्नॉस 

रिपोर्ट्स की मानें, तो महेश भट्ट ने अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए ना सिर्फ मनीषा के मरने की झूठी खबर फैलाई बल्कि एक्ट्रेस की मौत का एक पोस्टर भी बनवा डाला। इस तरह की झूठी खबर फैलाने के लिए उनपर केस भी दर्ज हुआ। हालांकि साल 2012 में मनीषा कोइराला को सच में मौत का सामना करना पड़ा। बता दें कि एक्ट्रेस को ओवरियन कैंसर डायग्नॉस हुआ, जिससे उन्होंने जिंदगी की जंग लड़ी।

पूनम पांडे को करना पड़ रहा जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना

कैंसर जैसी खतरनाम बीमारी से सामना करते-करते एक्ट्रेस के बाल तक चले गए और उन्होंने कई तकलीफों का सामना किया। मनीषा ने लगातार अपना इलाज कराया और फिर साल 2018 में उन्हें इस बीमारी से आजादी मिल गई। बता दें कि पूनम पांडे के इंस्टाग्राम पर 2 फरवरी को एक पोस्ट शेयर किया गया, जिसमें सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस की मौत का दावा किया गया। हालांकि अगले दिन पूनम ने खुद वीडियो शेयर कर कहा कि वो जिंदा है और ये सब उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की जागरुकता के लिए किया है। इसके बाद से पूनम का लगातार ट्रोलिंग का सामना करना पड रहा है।

https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ