कब, कितने बजे और किस ओटीटी पर कहेंगे Phir Aayi Hasseen Dillruba? कुछ ही घंटों का है इंतजार

Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT Release: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ रिलीज होने वाली है। तो चलिए जानते हैं कि ये फिल्म कब, कहां और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी और आपको कितने घंटे और इसका इंतजार करना होगा?

Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT Release

Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT Release

Phir Aayi Hasseen Dillruba OTT Release: बॉलीवुड लवर्स के लिए गुड न्यूज है। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड रोमांटिक थ्रिलर फिल्म रिलीज होने वाली है। ‘हसीन दिलरुबा’ का सीक्वल ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ रिलीज के लिए तैयार है। जबसे तापसी पन्नू, विक्रांत मेस्सी और सनी कौशल की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, इस फिल्म का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। हर किसी को कातिलाना मानसून का इंतजार है और अब ये इंतजार खत्म होने वाला है।

विज्ञापन

किस तारीख को रिलीज होगी ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’?

ये तो सभी जानते हैं कि 9 अगस्त की रात हसीन दिलरुबा के साथ होने वाली है। यानी ये फिल्म 9 अगस्त को रिलीज की जा रही है। फिल्म में इस बार हर्षवर्धन राणे की जगह सनी कौशल को दी गई है। सनी कौशल फिल्म में कई ट्विस्ट लेकर आएंगे। इस बार कहानी में नए किरदार के साथ पुरानी गुत्थी भी सुलझती हुई दिखाई देगी। लव ट्रायंगल के चक्कर में कहानी काफी ज्यादा इंटेंस होने वाली है और आखिर में हसीन दिलरुबा किसको मिलती है ये जानने के लिए हर कोई बेचैन है।

विज्ञापन

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म

तो चलिए सबसे पहले तो ये जान लें कि ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है? बता दें, इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया  जाएगा बल्कि ये सीधे ओटीटी पर दस्तक देगी। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ की डील ‘नेटफ्लिक्स’ के साथ हुई है और नेटफ्लिक्स जमकर फिल्म का प्रमोशन पर कर रहा है। दरअसल, ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर धमाल मचा सकती है क्योंकि फैंस को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ का क्रेज सभी के ऊपर चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

रिलीज टाइमिंग भी हुई रिवील

अब आपको ये तो पता चल गया कि ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ किस तारीख को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कितने बजे इस फिल्म को रिलीज किया जा रहा है? अब फिल्म रिलीज की टाइमिंग को लेकर भी जानकारी सामने आई है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म कल रात 12:30 से 1 बजे के बीच रिलीज हो सकती है और फिर आप इसका लुत्फ HD में उठा सकते हैं। ऐसे में आप 12:30 बजते ही नेटफ्लिक्स पर चिल करना शुरू कर दें ताकि आपको इंतजार न करना पड़े।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ