क्या Neha Kakkar संग बहन Sonu Kakkar का रिश्ता तोड़ना पीआर स्टंट? यूजर्स ने दिया रिएक्शन

बॉलीवुड में इस वक्त सिंगर नेहा कक्कड़ की बहन सोनू कक्कड़ के चर्चे जोरों पर हैं। दरअसल उन्होंने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने बहन नेहा और भाई टोनी के साथ रिश्ता तोड़ने की बात कही। अब इस पूरे मामले पर यूजर्स का रिएक्शन आया है।

Neha Kakkar

Neha Kakkar

संगीत की दुनिया की फेमस फैमिली कक्कड़ परिवार एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई गाना नहीं बल्कि पारिवारिक दरार है। सोनू कक्कड़ ने हाल ही में एक ऐसा पोस्ट किया जिसने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने भाई टोनी कक्कड़ और बहन नेहा कक्कड़ से सारे रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया। हालांकि ये पोस्ट कुछ समय बाद डिलीट कर दिया गया, लेकिन तब तक ये वायरल हो चुका था।

सोनू के पोस्ट से सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

सोनू कक्कड़ ने पोस्ट में लिखा था कि उन्हें गहरा इमोशनल झटका पहुंचा है और इसी कारण उन्होंने ये मुश्किल फैसला लिया है। हालांकि उन्होंने कोई खास वजह नहीं बताई, लेकिन फैंस इस बात से हैरान रह गए कि जो भाई-बहन एक-दूसरे के लिए हमेशा सपोर्टिव नजर आते थे, आखिर उनमें ऐसा क्या हो गया?

Sonu Kakkar39s X post

टोनी के जन्मदिन पर नहीं दिखीं सोनू

टोनी कक्कड़ ने 9 अप्रैल को अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस मौके पर उनके माता-पिता, बहन नेहा और बहनोई रोहनप्रीत सिंह पार्टी में मौजूद थे, लेकिन सोनू और उनके पति नीरज शर्मा कहीं नजर नहीं आए। ये पहली बार नहीं है जब सोनू परिवार के किसी फंक्शन से दूर रहीं हों, लेकिन इस बार उनकी गैरमौजूदगी को लेकर सवाल कुछ ज्यादा हुए और तभी से ही कक्कड़ सिब्लिंग्स को लेकर चर्चे तेज हो गए।

यूजर्स ने सोनू के पोस्ट पर उठाए सवाल

सोशल मीडिया पर सोनू के पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग उनकी भावनाओं के साथ खड़े नजर आए तो कई लोगों ने इसे ‘फेक पब्लिसिटी स्टंट’ कहकर खारिज कर दिया। एक यूजर ने लिखा, ‘अगर वाकई दर्द है तो उसे दुनिया को बताना जरूरी नहीं। ये सब सिर्फ लाइमलाइट के लिए किया गया है।’ वहीं दूसरे यूजर्स ने इसे ‘पारिवारिक निजी मामला’ बताकर पब्लिक करने की निंदा की।

dabooo22

daboo mm

नेहा-टोनी ने साधी चुप्पी

अब तक ना तो नेहा कक्कड़ और ना ही टोनी कक्कड़ ने इस मुद्दे पर कोई बयान दिया है। दोनों ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लेकिन सोनू के पोस्ट को लेकर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इससे अटकलें और तेज हो गई हैं कि वाकई तीनों के रिश्तों में कुछ गंभीर खटास आ चुकी है।

संगीत की दुनिया में साथ चलने वाले इस परिवार की जुदाई ने फैंस को मायूस कर दिया है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या ये बस एक भावनाओं में बहकर उठाया गया कदम था या रिश्तों में वाकई कोई गहरा टकराव है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ