Peddi x Review: 'पेड्डी' में हेलीकॉप्टर शॉट से रामचरण बने 'धुरंधर'! ऑडियंस का पहला रिएक्शन आया सामने

Peddi Movie X Review: रामचरण और जाह्नवी कपूर की ‘पेड्डी’ फाइनली सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज था. वहीं अब फिल्म देखते-देखते ऑडियंस एक्स पर रिव्यू भी शेयर कर रहे हैं. चलिए जानते हैं ऑडियंस ने फिल्म पर क्या रिएक्शन दिया?

Peddi Movie X Review

Peddi का पहला रिव्यू आया सामने

Peddi Movie X Review: रामचरण और जाह्नवी कपूर की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘पेड्डी’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में रामचरण पहलवान की भूमिका में कमाल के लग रहे हैं. मेकर्स ने जब से फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, तभी से फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फाइनली ऑडियंस का इंतजार भी खत्म हो चुका है. फिल्म देखकर ऑडियंस का पहला रिएक्शन भी सामने आ गया है. चलिए जानते हैं रामचरण और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को देखकर ऑडियंस कैसा रिएक्शन दे रही है?

विज्ञापन

क्या बोले यूजर्स?

रामचरण की फिल्म का थिएटर्स में अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म में रामचरण का क्रिकेट खेलते हुए हेलीकॉप्टर शॉट ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. फिल्म देखकर एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘फिल्म का इंट्रो स्कोर मजेदार है.’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘पेड्डी फिल्म का पहला भाग ब्लॉकबस्टर है. रामचरण ने अपनी एक्टिंग और अपने लुक्स से तहलका मचा दिया. फिल्म के गाने और बैक ग्राउंड म्यूजिक भी कमाल का है.’

विज्ञापन

तीसरे यूजर ने फिल्म के पहले हाफ का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, ‘गेम चेंजर फिल्म का पहला हाफ पेड्डी से बेहतर है. पहला हाफ रूटीन वाला था.’ चौथे यूजर ने लिखा, ‘इंटरवल सीन कमाल का है. 360 डिग्री और हेलीकॉप्टर शॉट्स ने कमाल ही कर दिया. रामचरण के इन शॉट्स ने रोंगटे खड़े कर दिया. वहीं एआर रहमान का बैकग्राउंड म्यूजिक और पेड्डी के नारे जबरदस्त कॉम्बिनेशन था. कुल मिलाकर शानदार पहला हाफ, जिसमें पहले से ही मजबूत भावनाएं दिखाई दे रही हैं.’

विज्ञापन

पांचवें यूजर ने लिखा, ‘पेड्डी फिल्म एक देखने लायक कमर्शियल एंटरटेनर है जिसकी कहानी सच्ची है और कुछ हिस्सों में यह फिल्म अपने घिसे-पिटे नैरेटिव के बावजूद असरदार है. पहला हाफ औसत दर्जे का है जिसमें कमर्शियल एलिमेंट्स भरे हुए हैं और जाह्नवी का गाना उतना असरदार नहीं है. हालांकि, इंटरवल से पहले से लेकर ‘मस्सा मस्सा’ के अंत तक का हिस्सा फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण है और इसे बखूबी फिल्माया गया है. राम चरण के अभिनय, संगीत और सच्ची कहानी को देखते हुए इसे देखा जा सकता है. इसकी रेटिंग: 2.75/5.’

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पेड्डी की इस शानदार ब्लॉकबस्टर के लिए फिल्म की पूरी टीम को हार्दिक बधाई. राम चरण ने फिल्म के हर फ्रेम में कमाल कर दिया है. बुच्ची बाबू ने एक बेहतरीन फिल्म बनाई है. वहीं एआर रहमान के म्यूजिक ने समा बांध दिया. ये फिल्म एक सिक्सर है और इस फिल्म को बड़े पर्दे पर जरूर देखें.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Peddi Advance Booking Collection: रिलीज से पहले ही Peddi ने की ताबड़तोड़ कमाई, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार है Ram Charan की फिल्म

फिल्म की स्टारकास्ट

बता दें इस फिल्म में रामचरण के साथ-साथ और भी कई सितारे हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड थे. फिल्म में साउथ सितारों और बॉलीवुड सितारों के कॉम्बिनेशन ने रिलीज से पहले ऑडियंस के बीच और ज्यादा बज बना दिया था. फिल्म में रामचरण के साथ-साथ लीड रोल में जाह्नवी कपूर, शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ