Peddi Day 1 Box Office Prediction: रामचरण की 'पेड्डी' पहले दिन कितनी करेगी कमाई? जानें अब तक का कलेक्शन

Peddi Day 1 Box Office Prediction: रामचरण की 'पेड्डी' मूवी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. वहीं फिल्म को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला. इसके साथ ही फिल्म पहले दिन कितनी कमाई करेगी इसके आंकड़े भी सामने आ गए हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ओपनिंग डे पर कितनी कमाई कर सकती है?

Peddi Day 1 Box Office Prediction
1 / 6

विज्ञापन

'पेड्डी' ने थिएटर्स में दी दस्तक

'पेड्डी' ने थिएटर्स में दी दस्तक2 / 6

रामचरण की 'पेड्डी' रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया पर छाई हुई थी. वहीं अब फाइनली फिल्म दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ स्पोर्ट्स सीन्स भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी फिल्म?

ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करेगी फिल्म?3 / 6

'पेड्डी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कमाई करने जा रही है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार रामचरण की ये एक्शन फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 35 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग कर सकती है. फिल्म की ये कमाई वर्ल्डवाइड होगी.

'पेड्डी' की एडवांस बुकिंग

'पेड्डी' की एडवांस बुकिंग4 / 6

वहीं रिलीज से पहले भी फिल्म ने करोड़ों में कमाई कर मेकर्स को मालामाल कर दिया है. इस फिल्म ने ब्लॉक सीट्स को मिलाकर अब तक 33.76 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं भारत में फिल्म ने 20.66 करोड़ का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन

5 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म

5 भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म5 / 6

राम चरण की ये फिल्म 5 भाषाओं में थिएटर्स में रिलीज हुई है. इनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं शामिल हैं. वहीं हिंदी वर्जन में एडवांस बुकिंग में फिल्म के हिंदी वर्जन के 2900 बुक हुए. साथ ही तेलुगु वर्जन के लिए 28 लाख टिकट बुक हुए.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

बुच्ची बाबू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रामचरण के साथ-साथ और भी बड़े कलाकार शामिल हैं. इनमें जाह्नवी कपूर, शिवराजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन