Natasa-Hardik की 3 शादियां 4 महीने में टूटीं! फैंस बोले- 4 महीने में ऐसा क्या हुआ?

Natasa Stankovic, Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरों के बीच एक और चर्चा गॉसिप टाउन में छिड़ी है। दरअसल लोग जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या हो गया, जो 4 साल में 3 शादियां भी इनका रिश्ता नहीं बचा पाईं।

Natasa Stankovic, Hardik Pandya

Natasa Stankovic, Hardik Pandya

Natasa Stankovic, Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के अलग होने की खबरों से गॉसिप टाउन भरा पड़ा है। कपल के अलग होने की चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। दोनों के अलग होने से फैंस का भी दिल टूट गया है और अब लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर 4 महीने में ही ऐसा क्या हुआ?  जो इनकी 3 शादियां भी इनके रिश्ते को नहीं बचा पाई?

विज्ञापन

हार्दिक ने शेयर किया था आखिरी पोस्ट

दरअसल, हार्दिक-नताशा के रिश्ते की चर्चा ऐसे ही शुरू नहीं हुई। चर्चा की वजह बनी  हार्दिक की नताशा के साथ आखिरी पोस्ट। इस पोस्ट को क्रिकेटर ने 14 फरवरी 2024 यानि वेलेंटाइन डे के मौके पर शेयर किया था। इस पोस्ट में हार्दिक अपने बेटे और नताशा के साथ नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए क्रिकेटर ने इसके कैप्शन में लिखा- Happy Valentine’s Day और दिल का इमोजी बनाया। हार्दिक की यही पोस्ट लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन

यूजर्स के मन में उठे कई सवाल?

क्रिकेटर के पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया कि अलग होने के बाद कौन-कौन यहां हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि क्यूट कपल, पता नहीं क्यों अलग हो गए? तीसरे यूजर ने लिखा कि यह खबर सही नहीं है। एक और यूजर ने लिखा कि नताशा के साथ आखिरी पोस्ट। एक यूजर ने लिखा कि जब वेलेंटाइन पर साथ थे तो अब क्या हुआ?

विज्ञापन

आपसी सहमति से तोड़ा रिश्ता

गौरतलब है कि 18 जुलाई की रात को नताशा और हार्दिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें दोनों ने अपने अलग होने की जानकारी फैंस को दी। जैसे ही लोगों की नजर इस पोस्ट पर पड़ी, किसी को भी यकीन नहीं हुआ और लोग मायूस हो गए। हालांकि कपल के अलग होने की खबरें सच्ची हैं और नताशा-हार्दिक भी इसे ऑफिशियल कर चुके हैं।

विज्ञापन

अपने देश जा चुकी हैं नताशा

बता दें कि हाल ही में नताशा को एयरपोर्ट पर देखा गया था और वह अपने बेटे संग अपने मायके जा चुकी हैं। नताशा अपने देश जाकर खुश भी नजर आ रही हैं और वहां से लगातार पोस्ट शेयर कर रही हैं। हालांकि अलग होने की अनाउसमेंट के बाद हार्दिक ने खबर लिखे जाने तक कोई पोस्ट शेयर नहीं किया था। ऐसे में लोगों का यह भी कहना है कि जहां नताशा मूवऑन कर रही हैं, वहीं हार्दिक अभी इस दर्द से नहीं उभरे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ