Panchayat 3 की तरह आपके दिल को छू जाएंगी TVF की ये 5 वेब सीरीज, फटाफट देख डालें

TVF Web Series: जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। अगर आप इस सीरीज की तरह कुछ और दिलचस्प कंटेंट देखना चाहते हैं तो हम आपके लिए TVF की अन्य वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।

TVF Wevseries

TVF Web Series

TVF Web Series: अलग कंटेंट और सादगी भरी कहानी दिखाने के लिए TVF काफी मशहूर है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको एक से बढ़कर एक सीरीज मिल जाएंगी जो आपको दिल छू लेंगी। जाहिर है कि जितेंद्र कुमार की ‘पंचायत’ TVF की क्रिएशन है, जिसके पिछले दो सीजन काफी हिट रहे थे। आज इसका तीसरा सीजन ‘पंचायत 3‘ भी रिलीज हो गया है, जिसे लोग काफी प्यार दे रहे हैं। अगर आपने इस सीरीज को देख लिया है और कुछ नए कंटेंट की तलाश में हैं तो हम आपके लिए कुछ और दिलचस्प कंटेंट की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपका मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आइए जानते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी वेब सीरीज शामिल हैं?

कोटा फैक्ट्री

जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ का पहला सीजन साल 2019 में रिलीज हुआ था। इस सीरीज को लोगों का काफी प्यार मिला था। अब तक ‘कोटा फैक्ट्री’ के दो सीजन आ चुके हैं। जल्द ही इसका तीसरा सीजन आने वाला है। अगर आपने अब तक ये सीरीज नहीं देखी है तो आप इसे देखने में बिल्कुल देरी न करें।

गुल्लक

अगर आपको फैमिली ड्रामा टाइप सीरीज देखना पसंद है तो TVF की वेब सीरीज ‘गुल्लक’ अेहतर ऑप्शन है। इस सीरीज में आपको मिडिल क्लास फैमिली में आने वाली चुनौतियों और परेशानियों के बारे में देखने को मिलेगा। ‘गुल्लक’ TVF की बेस्ट वेब सीरीज में से एक है। जल्द ही इसका नया सीजन आने वाला है।

हॉस्टल डेज

कॉलेज लाइफ ड्रामा, लव और रोमांस देखने के लिए आपको ‘हॉस्टल डेज’ देखने से परहेज नहीं करना चाहिए। इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि हॉस्टल में बच्चे कैसे रहते हैं? क्या मुश्किलें आती हैं? क्या बदलाव होते हैं? ये सब इस सीरीज में बखूबी दिखाया गया है। इसके अलावा ‘हॉस्टल डेज’ में सिर्फ स्टूडेंट्स ही नहीं बल्कि कॉलेज के प्रोफेसर और चपरासी की कहानी भी दिखाई गई है।

परमानेंट रूममेट्स

साल 2014 में आई वेब सीरीज ‘परमानेंट रूममेट्स’ TVF की क्रिएशन है, जो रिलीज होने के बाद काफी पॉपुलर हुई थी। इस सीरीज में सुमित व्यास ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जबकि उनके अपोजिट निधि सिंह दिखी थीं। पिछले साल ‘परमानेंट रूममेट्स’ का तीसरा सीजन आया था, जिसे लोगों ने काफी प्यार दिया था।

बैचलर्स

साल 2016 में आई वेब सीरीज ‘बेचलर्स’ काफी हिट रही थी। इस सीरीज में यूट्यूबर भुवन बाम लीड रोल में नजर आए थे। हालांकि साल 2017 में इसके सीजन में जितेंद्र कुमार नजर आए थे। ये सीरीज साल 2017 में आई थी, जिसे यूथ ने काफी पसंद किया था। अगर आपने अब तक इस सीरीज को नहीं देखा है तो बिल्कुल देर न करें और फटाफट देख डालें।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ