Mirzapur: The Movie के मेकर्स ने अपनाया धुरंधर और एनिमल वाला पेंतरा, आखिर क्यों 'A' सर्टिफिकेट चाहते हैं मेकर्स?

Mirzapur: The Movie: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच आइए जानते हैं कि फिल्म के लिए मेकर्स ‘A’ सर्टिफिकेट क्यों चाहते हैं?

Mirzapur: The Movie

Mirzapur: The Movie. image credit- social media

Mirzapur: The Movie: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसके बाद से फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच अब सुनने में आया है कि फिल्म के मेकर्स इस फिल्म के लिए ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ वाली राह अपना सकते हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये क्या मामला है?

विज्ञापन

फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह ने की बात

फिल्म की रिलीज हर एक दिन पास आती जा रही है. अब सवाल ये है कि अपनी हिंसा, बेबाक भाषा और दमदार कहानी के लिए मशहूर ‘मिर्जापुर’ बड़े पर्दे पर CBFC के नियमों को कैसे फॉलो करेगी. दरअसल, फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह ने कहा है कि उनके लिए सबसे जरूरी था ‘मिर्जापुर’ की असली पहचान को बरकरार रखना.

विज्ञापन

क्यों ‘A’ सर्टिफिकेट चाहते हैं मेकर्स?

उन्होंने कहा कि ज्यादा लोगों तक पहुंचने के लिए फिल्म को हल्का करने की बजाय इसे शुरू से ही एडल्ट्स ओनली (Adults Only) सर्टिफिकेट को ध्यान में रखकर बनाया गया है. साथ ही ये भी सुनिश्चित किया गया कि फिल्म अपनी दमदार पहचान बनाए रखते हुए बोर्ड के सभी नियमों का पालन करें.

संतुलन बनाने की कोशिश

गुरमीत सिंह ने आगे कहा कि हम शुरुआत से ही फिल्म के लिए Adults Only (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट को ध्यान में रखकर चल रहे हैं. अब जाहिर है कि जब हमने पहले से ही इस पर फोकस किया है, तो CBFC की जो अपनी गाइडलाइंस होती हैं उनके बीच सही संतुलन बनाने की कोशिश की है.

विज्ञापन

‘एनिमल’ और ‘धुरंधर’ वाला पेंतरा

गुरमीत सिंह का कहना है कि भारतीय सिनेमा और दर्शक दोनों ही काफी बदल चुके हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दर्शक भी पहले से ज्यादा मैच्योर हो गए हैं. अगर आप ‘एनिमल’, ‘धुरंधर’ और हाल की कई फिल्मों को देखें, तो साफ है कि अब एडल्ट स्टोरीटेलिंग को भी थिएटर में जगह मिल रही है. इससे हमने भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को बिना उसकी असली पहचान और तेवर बदले बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश की है. फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ