Only Fans Star Death: मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर आई है कि ओनली फैंस स्टार अन्ना बीट्रिज परेरा अल्वेस की 27 साल की उम्र में मौत हो गई है। एक्ट्रेस को ऑनलाइन अन्ना पोली के नाम से भी जाना जाता है। एक्ट्रेस की मौत होटल के कमरे से गिरकर हुई है, जहां कथित रूप से वो मूवी की शूटिंग कर रही थीं। अब ब्राजील पुलिस ने स्टार की रहस्यमयी मौत की जांच शुरू कर दी है।
कैसे हुई मौत
सन की रिपोर्ट के अनुसार , 27 साल की एक्ट्रेस दो मेल स्टार्स के साथ फिल्म की शूटिंग कर रही थी। हालांकि काम पूरा हो गया था, तभी अचानक से वो होटल के कमरे की बालकनी से गिर गईं और मौत हो गई। ब्राजील पुलिस ने एक्ट्रेस की मौत के मामले में दोनों मेल स्टार्स से पूछताछ भी की है। अभी एक्ट्रेस की मौत की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों स्टार्स को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। जान लें कि वो नोवा इगाकू के अपार्टहाेटल के आंगन में मृत पाई गई थीं।
जांच जारी है
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के अनुसार, बैक्साडा फ्लूमिनेंस होमिसाइड यूनिट के प्रवक्ता ने लोकल प्रेस को बताया, “हम यह स्पष्ट करने के लिए गहन जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ। यह एक जटिल मामला है, और हम किसी भी संभावना से इनकार नहीं करते, चाहे वह दुर्घटना हो या संभावित अपराध।” ये भी कहा गया की अगर इस मामले में कोई दोषी होता है तो उसे इसकी सजा भुगतनी होगी।
कब हुई थी अन्ना पोली की मौत
मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, अन्ना पोली की मौत 23 जनवरी को ही हो गई थी, लेकिन इस खबर को सामने आने में वक्त लगा है। उनकी मौत के बारे में जानने के बाद, उनके एक दोस्त ने कहा, उसके पास ढेरों योजनाएं थीं, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव होना चाहती थी। वह हमेशा अपने भविष्य के प्रोजेक्ट्स के बारे में उत्साह से बात करती थी। इस खबर ने सभी को चौंका दिया है।