Uttam Mohanty Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। मशहूर एक्टर उत्तम मोहंती का 66 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है। इस बात की पुष्टि उनके परिवार की तरफ से की गई है। बताया जाता है कि एक्टर लिवर सिरोसिस से पीड़ित चल रहे थे। गुरुवारी को उनकी हालत अचानक काफी बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उत्तम मोहंती ने दम तोड़ दिया। उनके निधन पर ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी ने शोक जताया है।
कौन थे उत्तम मोहंती?
एक्टर उत्तम मोहंती उड़िया फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1977 में उड़िया फिल्म ‘अभिमान’ से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘निझुम रतिरा साथी’, ‘डंडा बालुंगा’ और ‘फूल चंदना’ समेत करीब 150 से ज्यादा फिल्मों में अपना योगदान दिया था। फिल्मों के अलावा उत्तम मोहंती ‘सारा आकाश’ समेत कुछ टीवी शो का हिस्सा भी रह चुके थे। इसके अलावा वह 30 बंगाली और एक हिंदी फिल्म ‘नया जहर’ में नजर आ चुके हैं।
हॉलीवुड का कहा जाता था सुपरस्टार
उत्तम मोहंती ने भले ही इंडियन सिनेमा में अपना योगदान दिया हो लेकिन अपनी एक्टिंग से उन्होंने इंटरनेशनल लेवल तक फैंस का ध्यान खींचा था। फिल्मों में उनके योगदान के लिए 1999 में उत्तम मोहंती को जयदेव पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें 2012 में ओडिशा लिविंग लीजेंड अवार्ड, ओडिशा राज्य फिल्म अवार्ड समेत कई पुरस्कार भी मिल चुके थे।
ओडिशा के सीएम ने जताया शोक
उत्तम मोहंती के अचानक निधन पर ओडिशा के सीएम मोहन चरण माझी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘ओडिशा के फेमस एक्टर उत्तम मोहंती के निधन की खबर से मुझे गहरा दुख पहुंचा है। उनके जाने से ओडिया इंडस्ट्री में बहुत बड़ा शून्य पैदा हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने जो छाप छोड़ी थी, दर्शकों के दिलों में हमेशा रहेगी। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’ इसके अलावा सीएम ने यह भी कहा कि उत्तम मोहंती का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।