फिल्म के बदले मशहूर एक्टर ने जबरदस्ती किया सेक्स? एक्ट्रेस बोली- अकेले रात को कमरे में बुलाया

Rape Accusation Against Nivin Pauly: फेमस एक्टर के खिलाफ एक महिला ने यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है, हालांकि फेमस एक्टर ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

Rape Accusation Against Nivin Pauly

Rape Accusation Against Nivin Pauly

Rape Accusation Against Nivin Pauly: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब मलयालम इंडस्ट्री को लेकर एक के बाद खुलासे हो रहे हैं। अब मलयालम सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता निविन पौली पर हाल ही में बलात्कार के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। 40 वर्षीय महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला का दावा है कि निविन ने एक साल पहले दुबई में उसका यौन उत्पीड़न किया था। हालांकि एक्टर ने सभी आरोपों को खारिज किया है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

निविन पॉली के खिलाफ रेप का मामला दर्ज

दरअसल मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की कई नामचीन हस्तियों का नाम यौन शोषण जैसे गंभीर अपराधों में अब तक नाम आया है। अब इसी कड़ी में मलयालम एक्टर निविन पॉली का नाम भी जुड़ गया है। निविन पॉली के खिलाफ सेक्शुअल हैरेसमेंट मामले में  गैर-जमानती मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

दरअसल एक महिला ने निविन पॉली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पिछले साल दुबई में एक फिल्म में रोल देने का झांसा देकर एक्टर ने उससे जबरदस्ती की है। निविन पॉली के खिलाफ मामला दर्ज कराते हुए महिला एक्ट्रेस ने कहा कि वो एक्टर के बुलाने पर होटल रूम में गई थी और निविन ने फिर यौन उत्पीड़न किया।

निविन पॉली ने आरोपों को किया खारिज 

इस पूरे मामले को लेकर अब एक्टर की तरफ से सफाई पेश की गई है। निविन पौली ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार शाम को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने लिखा, “मुझे एक झूठी खबर मिली है जिसमें मुझ पर एक लड़की के उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। कृपया जान लें कि ये पूरी तरह से झूठ है। मैं इस बात को साबित करने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और जिम्मेदार लोगों को सामने लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाऊंगा। आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। बाकी सभी कानूनी प्रक्रियाओं के तहत निपटाया जाएगा।”

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nivin Pauly (@nivinpaulyactor)

एक्टर निविन के पोस्ट से साफ है कि इस मामले में वो हार नहीं मानने वाले हैं। वो हर संभव कोशिश करेंगे खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए। अब देखना ये होगा कि अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद क्या उनकी गिरफ्तारी होती है या नहीं।

विज्ञापन

हेमा कमेटी की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

कुछ दिन पहले मलयालम इंडस्ट्री को लेकर हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने आई थी जिसमें कहा गया था कि फिल्म के सेट पर महिला एक्ट्रेसेस के साथ काफी बुरा बर्ताव किया जाता है इस रिपोर्ट में ये भी सामने आया था कि फिल्म देने के बहाने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और गलत काम करने की भी कोशिश की जाती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ